1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ने फैंस के बीच शेयर की अपनी बेटियों की प्यारी सी तस्वीर

सुष्मिता सेन ने फैंस के बीच शेयर की अपनी बेटियों की प्यारी सी तस्वीर

 Published : Sep 11, 2021 04:20 pm IST,  Updated : Sep 11, 2021 06:36 pm IST

सुष्मिता सेन ने हाल ही में फैंस के बीच अपनी बेटियों की प्यारी सी तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर कर अभिनेत्री ने एक प्यारा सा नोट लिखा है।

Sushmita Sen- India TV Hindi
सुष्मिता सेन ने फैंस के बीच शेयर की अपनी बेटियों की प्यारी सी तस्वीर  Image Source : INSTAGRAM/SUSHMITA SEN

बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन ने शनिवार को फैंस के बीच अपनी दो बेटियों के साथ एक खुशनुमा तस्वीर साझा की। 'मैं हूं ना' अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तरफ से क्लिक की गई एक प्यारी तस्वीर साझा की। मुस्कान भरी तस्वीर में सुष्मिता की बेटियां रेनी और अलीसा एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। वे अपनी मां की तरफ से क्विक की जाने वाली तस्वीर में कांच की दीवार के दूसरी तरफ अलग कमरे के बाहर बालकनी में खड़ी हैं।

तस्वीर को साझा करते हुए, पूर्व मिस यूनिवर्स ने लिखा, "कभी-कभी एक तस्वीर कई कहानी के मुख्या बातों की सार दिखा सकती है!! हमेशा के लिए दिल और आत्मा से प्यार करूंगी!"

सुष्मिता सेन ने 2000 में रेनी और 2010 में अलीसा को गोद लिया था। अपनी बेटियों की परवरिश करने के लिए सुष्मिता ने अपने अभिनय करियर से ब्रेक लिया। उन्होंने इसे लेकर एक बार एक इंटरव्यू में बात कही थी। उन्होंने कहा, "मैंने खुद से पूछा, क्या मैं वास्तव में ऐसा करना चाहती हूं। घर पर एक बच्चे और मेरी कंपनियों, आई एएम फाउंडेशन के साथ, मेरे पास और भी बहुत कुछ है जिस पर अभी ध्यान देने की आवश्यकता है। यह समय है उन पर ध्यान केंद्रित का।"

लेकिन उनकी छोटी बेटी अलीसा के 10 साल की होने के बाद, सुष्मिता ने वेब सीरीज 'आर्या' के साथ वापसी करने का फैसला किया, जिसके लिए उन्होंने फिल्मफेयर, दादा साहब फाल्के जैसे प्रख्यात मनोरंजन पुरस्कार प्लेटफार्मों पर 'वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' का खिताब जीता था। फिल्म ने क्रिटिक्स गिल्ड, और राज कपूर पुरस्कार को भी अपने नाम किए। उन्होंने हाल ही में सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी की है।

राम माधवानी, संदीप मोदी और विनोद रावत की 'आर्या' एक लोकप्रिय डच शो 'पेनोज़ा' की आधिकारिक भारतीय रीमेक है। सुष्मिता के साथ, कलाकारों में चंद्रचूर सिंह, नमिता दास, सिकंदर खेर सहित कई अन्य शामिल हैं।

सीरीज आर्या के बारे में है, जो एक स्वतंत्र महिला है जो अपने परिवार की रक्षा करना चाहती है और अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए माफिया गिरोह में शामिल हो जाती है। क्राइम थ्रिलर सीरीज़ का दूसरा सीज़न आर्या की कहानी और परिवार के लिए अपनी लड़ाई लड़ते हुए नई चुनौतियों के बारे में होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन