1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने मां अमृता सिंह को इस तरह दी बर्थडे की बधाई

सारा अली खान ने मां अमृता सिंह को इस तरह दी बर्थडे की बधाई

 Published : Feb 09, 2021 11:25 pm IST,  Updated : Feb 09, 2021 11:26 pm IST

सारा ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन के संदेश के साथ-साथ मालदीव में अपनी छुट्टी की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

sara ali khan अमृता सिंह, सैफ अली खान, सारा अली खान- India TV Hindi
अमृता सिंह, सैफ अली खान, सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM- SARA ALI KHAN

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी मां अभिनेत्री अमृता सिंह के जन्मदिन के मौके पर उनके लिए एक प्यार भरा संदेश लिखा। सारा ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन के संदेश के साथ-साथ मालदीव में अपनी छुट्टी की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। शेयर तस्वीर में भाई इब्राहिम भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में सारा और अमृता सिंह ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं।

शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी दुनिया। मेरा मिरर, स्ट्रेंथ, इंसपाइरेशन बनने के लिए शुक्रिया। मुझे नीला ज्यादा पसंद है।

अनीता हसनंदानी बनी बेटे की मां, रोहित रेड्डी ने दी गुड न्यूज

अभिनेत्री हाल ही में मालदीव में छुट्टी मनाकर लौटी हैं। वह भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं।

सारा को हाल ही में अभिनेता वरुण धवन के साथ ओटीटी-रिलीज की गई फिल्म 'कुली नंबर 1' में देखा गया था, और उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, धनुष और निमरत कौर भी हैं। इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।

वरुण धवन ने फ्लॉन्ट की अपनी जिम बॉडी, दिया ये खास मैसेज

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन