1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साराभाई VS साराभाई' के एक्टर की वाइफ के सामने एक शख्स ने कर दी इतनी अश्लील हरकत, और उसके बाद...

'साराभाई VS साराभाई' के एक्टर की वाइफ के सामने एक शख्स ने कर दी इतनी अश्लील हरकत, और उसके बाद...

 Published : Feb 19, 2018 11:39 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 11:39 pm IST

पूरी घटना को एक्टर ने ट्विटर पर शेयर किया और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराया।

सुमित राघवन- India TV Hindi
सुमित राघवन

नई दिल्ली: 'साराभाई VS साराभाई' के अभिनेता सुमित राघवन की पत्नी चिन्मयी सुर्वे को हाल ही में सेक्सुअल हैरासमेंट का सामने करना पड़ा। पूरी घटना को एक्टर सुमित ने ट्विटर पर शेयर किया और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराया।

हुआ कुछ यूं कि सुमित की पत्नी विले पार्ले ईस्ट में पार्ले तिलक स्कूल के पास अपने घर के बाहर थीं, उसी समय सफेद बीएमडब्लू में बैठा ड्राइवर उनके सामने मास्टरबेट करने लगा। सुमित ने लिखा कि उनकी पत्नी ने उसे थप्पड़ मारने के लिए दौड़ पड़ी लेकिन वह भाग गया। हालांकि पत्नी ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था जिसे सुमित ने ट्विटर पर और पुलिस से शिकायत में मेंशन किया। जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

सुमित राघवन
सुमित राघवन

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एफआईआर दर्ज होने दो घंटे के अंदर ही आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद साराभाई ऐक्टर ने फिर से ट्वीट कर के इसकी जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने पुलिस को थैंक्स बोलते हुए लिखा कि ऐसे मामले में तुरंत पुलिस के पास जाएँ। चुपचाप बर्दाश्त न करें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन