1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सरोज खान ने सोनाक्षी सिन्हा को दिया तारीफ का बेशकीमती तोहफा, देखें वीडियो

जब सरोज खान ने सोनाक्षी सिन्हा को दिया तारीफ का बेशकीमती तोहफा, देखें वीडियो

 Written By: IANS
 Published : Jul 04, 2020 06:42 am IST,  Updated : Jul 04, 2020 06:43 am IST

इस पुराने वीडियो में सरोज खान मॉनिटर से सोनाक्षी का डांस को देखती नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी ने शेयर किया सरोज खान का संग पुराना वीडियो- India TV Hindi
सोनाक्षी ने शेयर किया सरोज खान का संग पुराना वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @ASLISONA

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा ने कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'राउडी राठौर' के सेट से एक तस्वीर साझा की। अभिनेत्री ने फिल्म के सेट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। क्लिप में सरोज खान मॉनिटर से डांस को देखती नजर आ रही हैं। 

डांस पूरे होते ही कोरियोग्राफर सरोज खान उनकी सरहाना करते हुए टोकन के रूप में 101 रुपये देती नजर आ रही हैं, जबकि सोनाक्षी उनके पैर छूती हैं।

इम्तियाज अली ने बताया, 'जब वी मेट' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर सरोज खान का था टीनएजर जैसा बर्ताव

उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "मैंने अपनी दूसरी फिल्म में आपके साथ काम किया है। आप एक टास्कमास्टर, एक परफेक्शनिस्ट, एक लीजेंड हैं। पहली बार किसी के साथ काम करते हुए मैं नर्वस थी। आपने जो 101 रुपये की खर्ची मुझे दी थी, और कहा था यह लड़की एक दिन मेरा नाम रोशन करेगी, उस शब्द को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। आशा करती हूं कि आप जहां भी हैं वहां खुश हैं, मैं आपको गर्व महसूस कराती रहूंगी। आपकी आत्मा को शांति मिले।"

बता दें कि सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई में निधन हो गया। उनके देहांत से पूरा फिल्म जगत दुखी है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन