1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में ऋतिक रोशन के ऑपोजिट दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि कटरीना कैफ आएंगी नजर

'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में ऋतिक रोशन के ऑपोजिट दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि कटरीना कैफ आएंगी नजर

 Published : Jul 22, 2019 08:07 am IST,  Updated : Jul 22, 2019 08:10 am IST

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रिमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में होंगे वहीं बतौर लीड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

ऋतिक रोशन और कैटरीना...- India TV Hindi
ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रिमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में होंगे वहीं बतौर लीड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ नजर आएंगी। पहले इस फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के होने की खबर आ रही थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह साफ हो गया है कि इस फिल्म में दीपिका नहीं बल्कि कैटरीना कैफ होंगी।

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'बैंग बैंग' की को-स्टार कटरीना फीमेल लीड में दिखाई देंगी और वही किरदार निभाएंगी जो हेमा मालिनी ने निभाया था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रोल के लिए फिल्म के मेकर्स कई ए-लिस्ट वाली हिरोइनों के नाम पर विचार कर रहे थे। यह उनके लिए एक कठिन फैसला था लेकिन बाद में उन्हें यही लगा कि कैटरीना ही इस रोल के लिए फिट होंगी। कैटरीना भी इस रोल के लिए काफी उत्साहित हैं। 

बता दें कि ऑरिजनल फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' 7 भाइयों की कहानी थी और अमिताभ बच्चन ने सबसे बड़े भाई के अलावा डबल रोल भी निभाया था। रीमेक में अमिताभ के रोल में रितिक रोशन होंगे। अभी अन्य किरदारों की कास्टिंग होना बाकी है और इसमें कुछ समय लग सकता है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन