1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सौदागर' के को-स्टार विवेक मुशरन से मिलीं मनीषा कोइराला, शेयर की तस्वीर

'सौदागर' के को-स्टार विवेक मुशरन से मिलीं मनीषा कोइराला, शेयर की तस्वीर

 Published : Aug 13, 2018 06:52 pm IST,  Updated : Aug 13, 2018 06:52 pm IST

साल 1991 में आई फिल्म 'सौदागर' में मनीषा कोइराला और विवेक मुशरन नजर आए थे। दोनों हाल ही में कुछ दोस्तों के साथ मुंबई में मिले।

Manisha Koirala, Vivek Mushran- India TV Hindi
Manisha Koirala, Vivek Mushran Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: साल 1991 में आई फिल्म 'सौदागर' में मनीषा कोइराला और विवेक मुशरन नजर आए थे। दोनों हाल ही में कुछ दोस्तों के साथ मुंबई में मिले। मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की और लिखा- ''पुराने दोस्तों के साथ घूम रही हूं।'' उनकी तस्वीर देखकर लोगों को सौदागार की यादें ताजा हो गईं। मनीषा के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया- ''सौदागर के बाद आप दोनों को साथ देखकर अच्छा लगा।'' आपको याद होगा कि इस फिल्म का गाना 'इलू-इलू' बहुत फेमस हुआ था।

'सौदागर' को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था। यह मनीषा और विवेक दोनों की डेब्यू फिल्म थी। दिलीप कुमार और राजकुमार भी इस फिल्म का हिस्सा थे। इनके अलावा फिल्म में अमरीश पुरी, अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे। फिल्म में मनीषा, विवेक की गर्लफ्रेंड बनी थीं। इस फिल्म के लिए सुभाष घई को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

'सौदागर' के बाद मनीषा और विवेक ने साथ में 'फर्स्ट लव लेटर: इंसानियत का देवता' (1993) और 'सनम' (1997) में भी साथ काम किया था।

पिछले हफ्ते मनीषा ने विवके को 'सौदागर' की एक तस्वीर शेयर कर के बर्थडे विश भी किया था।

मनीषा की लास्ट फिल्म 'संजू' थी और विवेक 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आए थे।

Also ReadHappy Birthday: पिछले साल रानी-ऐश्वर्या संग श्रीदेवी ने मनाया था बर्थडे, ये सेलेब्स भी हुए थे शामिल

Also Read: जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी को बर्थडे पर ऐसे किया याद, शेयर की फैमिली फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन