1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शान ने क्यों कहा, अरिजीत सिंह जैसे सिंगर के साथ कॉम्पिटिशन कर सकते हैं

शान ने क्यों कहा, अरिजीत सिंह जैसे सिंगर के साथ कॉम्पिटिशन कर सकते हैं

 Published : Aug 01, 2017 02:00 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 02:00 pm IST

शान ने अब तक के करियर में कई बेहतरीन गानों से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। आज बेशक सिनेमाजगत में कई शानदार सिंगर आ चुके हैं, लेकिन शान ने अपने के दिलों में जो जगह बनाई है उसे कोई नहीं ले सकता। वहीं शान भी खुद पर बहुत भरोसा करते हैं और...

shaan- India TV Hindi
shaan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर शान ने अब तक के करियर में कई बेहतरीन गानों से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। आज बेशक सिनेमाजगत में कई शानदार सिंगर आ चुके हैं, लेकिन शान ने अपने के दिलों में जो जगह बनाई है उसे कोई नहीं ले सकता। वहीं शान भी खुद पर बहुत भरोसा करते हैं और उनका कहना है कि वह अरिजीत सिंह जैसे किसी भी मौजूदा युवा गायक के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। शान यह भी मानते हैं कि वह अभी भी प्रासंगिक हैं, और उनके पास इस उद्योग को छोड़ने का कोई कारण नहीं है। फिल्म 'ओम शांति ओम' के सुपरहिट गाने 'दीवानगी दीवानगी' के गायक शान ने बहुत कम उम्र में अपना संगीत करियर शुरू किया था। इस क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के सवाल पर शान ने बताया, "मुझे नहीं लगता कि संगीत में कोई प्रतिस्पर्धा होती है। यह अपनी जगह ढूंढने और विकसित होने के बारे में है।"

उन्होंने कहा, "मुझे अपने आप पर दृढ़ विश्वास है, जो जरूरी है। मेरा मानना है कि मैं किसी भी नए कलाकार के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता हूं। यहां तक कि अरिजीत के साथ भी। यही मेरी अपने बारे में राय है। जिस दिन मुझे लगा कि मैं अब और यह नहीं कर सकता और लोग मुझसे बहुत आगे हैं, तो मैं यह सबसे पहले छोड़ने वाला शख्स होंगा। मैं अभी भी प्रासंगिक हूं।" शान ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें अभी यह सब क्यूं छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं उसी गाने को स्पष्टता, अधिक बेहतर व सकारात्मक ऊर्जा के साथ गा सकता हूं जो आज की पीढ़ी के लिए जरूरी है। गीत में युवाओं तक पहुंचने और उन्हें अच्छा महसूस कराने की जरूरत होती है। मैंने कई गायकों के गानों में निराशा और असहाय की भावना देखी है, उन गानों में कोई शांति या सुकून देने वाली बात नहीं थी। मैंने उनके रोमांटिक गाने में भी एक निश्चित हताशा महसूस की।"

शान फिलहाल खुद को व्यस्त रख रहे हैं। इस माह की शुरुआत में शान ने 'गजब का है दिन' और 'बावरा मन' के रीमिक्स गाने रिलीज किए। मूल गीतों के बारे बात करते हुए शान ने कहा, "मैं अपने करियर में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहा हूं। मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूं कि लोग गाने और टीवी शो की पेशकश के साथ मेरे पास आए। मैंने बहुत मेहनत किए बगैर ही इस करियर का आनंद उठाया है लेकिन इस पड़ाव पर मुझे लगता है कि जब कुछ और साल ही शेष हैं, अगर मैं बस बैठा रहूंगा और इस दृष्टिकोण से काम करूंगा तो मुझसे काम दूर हो जाएगा।" उन्होंने कहा, "इसलिए मैं नई सामग्री तैयार कर रहा हूं। मैं अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू कर रहा हूं। मैं अब थोड़ा-थोड़ा सक्रिय हो रहा हूं।" शान जल्द ही 45 के होने जा रहे हैं लेकिन अभी भी वह काफी आकर्षित नजर आते हैं। शान कहते हैं, "मैं खुश हूं और मुझे नहीं लगता कि किसी भी तरह मैं सुस्त हो गया हूं। शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए मैं टेनिस खेलता हूं। मुझे खेल से बहुत प्यार है। शायद मैं भविष्य में थोड़ा सुस्त हो जाऊं। मेरे दोनों बेटे बड़े हो रहे हैं। मेरा बड़ा बेटा मुझसे तेज है। यह अच्छा है। वह दोनों मुझे मेरे पैरों पर खड़ा और मुझे युवा बनाए रखते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन