1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शबाना आजमी के एक्सीडेंट के बाद PM मोदी के साथ इन हस्तियों ने ट्विटर पर की अभिनेत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना

शबाना आजमी के एक्सीडेंट के बाद PM मोदी के साथ इन हस्तियों ने ट्विटर पर की अभिनेत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना

 Published : Jan 18, 2020 07:05 pm IST,  Updated : Jan 18, 2020 10:55 pm IST

शबाना आजमी और जावेद अख्तर मुंबई से पुणे जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया।

shabana azmi car accident- India TV Hindi
शबाना आजमी के एक्सीडेंट के बाद सभी उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी और एक्ट्रेस शबाना आजमी का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर उनकी कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। आनन-आनन में अभिनेत्री को पनवेल के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इसके बाद मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इस हादसे की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक ने उनकी सेहत के लिए दुआ मांगी है।   

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'एक दुर्घटना में शबाना आजमी के चोटिल होने की खबर दुखद है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने भी शबाना आजमी के एक्सीडेंट की खबर पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'शबाना आजमी के कार एक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद बेहद दुखी हूं। उनकी जल्दी रिकवरी के लिए कामना करती हूं।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शबाना आजमी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने लिखा, 'शबाना आजमी के एक्सीडेंट के बारे में पता चला। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।'

एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार और ट्रक में हुई भिड़ंत, गंभीर रूप से हुईं घायल

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शबाना आजमी की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना की और ट्वीट किया, 'शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गई हैं। ओ माई गॉड! शिद्दत से प्रार्थना कर रही हूं।'

फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी दिग्गज अभिनेत्री की जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने लिखा, 'रैश ड्राइविंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहां पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस रूट पर तत्काल प्रभाव से सेफ्टी को सुधारने की जरूरत है।'

राजनेता संजय निरुपम ने ट्वीट किया, 'शबाना आजमी के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं, जो आज मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।'

वहीं, ट्विटर पर आम लोग भी अभिनेत्री की सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

बता दें कि शबाना आजमी और जावेद अख्तर कुछ अन्य लोगों के साथ मुंबई से पुणे जा रहे थे। दोनों अलग-अलग गाड़ियों में थे। शबाना की कार खालापुर टोल प्लाजा पर आगे चल रही ट्रक से बुरी तरह टकरा गई। इस हादेस में शबाना और उनका ड्राइवर दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन