1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शबाना आजमी को हुआ सोनम कपूर पर गर्व

शबाना आजमी को हुआ सोनम कपूर पर गर्व

 Published : Apr 13, 2017 06:57 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 06:59 pm IST

सोनम कपूर के अभिनय से सजी फिल्म ‘नीरजा’ को हाल ही में 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोनम कपूर का इस फिल्म पुरस्कार में ‘नीरजा’ फिल्म के लिए विशेष उल्लेख होने पर दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने उनकी प्रशंसा की है।

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के अभिनय से सजी फिल्म ‘नीरजा’ को हाल ही में 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोनम कपूर का इस फिल्म पुरस्कार में ‘नीरजा’ फिल्म के लिए विशेष उल्लेख होने पर दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने उनकी प्रशंसा की है। फिल्म में सोनम के किरदार को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया गया था। असल जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में सोनम एयर होस्टेस नीरजा भनोट की भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं।

शबाना आजमी ने इस फिल्म में भनोट की मां का किरदार निभाया था। उन्होंने कहा है कि वह रांझणा स्टार की कलाकार के तौर पर विकास को देखकर खुश हैं और यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें और अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

शबाना ने लिखा, “सोनम मेरा अपना बच्चा है। कलाकार के तौर पर उसका विकास देखना मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर काफी अच्छा अनुभव है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार सोनम की प्रतिभा को मान्यता देता है।“ सोनम ने शबाना का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है, “यह उसे अच्छा काम करने के लिए बहुत ज्यादा आत्मविश्वासी बनाता है। मुझे उस पर गर्व है।“

सोनम ने तस्वीर के साथ लिखा, “धन्यवाद, इसने मेरा दिन बना दिया और इस फिल्म में मुझे दिखाने के लिए राम माधवानी को धन्यवाद।“ ‘नीरजा’ को बेहतरीन फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन