1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: आराध्या बच्चन की दमदार स्पीच के बाद अबराम खान का डांस वीडियो हुआ वायरल, शाहरुख भी आए नज़र

Watch: आराध्या बच्चन की दमदार स्पीच के बाद अबराम खान का डांस वीडियो हुआ वायरल, शाहरुख भी आए नज़र

 Published : Dec 23, 2019 10:34 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 10:34 am IST

अबराम धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे भी पढ़ाई करते हैं। 

shah rukh khan abram khan- India TV Hindi
बेटे अबराम के साथ शाहरुख खान

मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हाल ही में वार्षिक समारोह आयोजित हुआ, जिसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की 8 साल की बेटी आराध्या बच्चन ने दमदार स्पीच दी। अब शाहरुख खान और गौरी के बेटे अबराम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने क्लासमेट्स के साथ परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में किंग खान भी अपने हिट गानों पर स्कूल के बच्चों संग डांस करते नज़र आ रहे हैं।

इस वीडियो में अबराम ब्लू और सिल्वर कलर की ड्रेस में डांस करते हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस के बाद शाहरुख और गौरी ने भी कई गानों पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि अबराम धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। इसमें करिश्मा कपूर की बेटी समायरा और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे भी पढ़ाई करते हैं। 

ऐसे में स्कूल के एनुअल फंक्शन में अमिताभ बच्चन के पूरे परिवार समेत शाहरुख, करिश्मा, सोहेल खान, लारा दत्ता और ऋतिक रोशन सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन