1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जब हैरी मेट सेजल' का गाना 'हवाएं' आज समंदर किनारे होगा रिलीज

'जब हैरी मेट सेजल' का गाना 'हवाएं' आज समंदर किनारे होगा रिलीज

 Published : Jul 26, 2017 05:40 pm IST,  Updated : Jul 26, 2017 05:41 pm IST

फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का नया गाना 'हवाएं' आज रिलीज होने वाला है। इससे पहले फिल्म के गाने 'राधा', 'बीच बीच में' और 'बटरफ्लाई' लांच हो चुके हैं।

harry- India TV Hindi
harry Image Source : PTI

मुंबई: फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का नया गाना 'हवाएं' आज रिलीज होने वाला है। इससे पहले फिल्म के गाने 'राधा', 'बीच बीच में' और 'बटरफ्लाई' लांच हो चुके हैं। 'हवाएं' गाने को समुद्र के किनारे एक विशेष कार्यक्रम में रिलीज किया जाएगा। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे शाहरुख खान खासकर इस गीत के लिए मुंबई पहुंचे हैं।

फिल्म में पंजाबी शाहरुख और गुजराती अनुष्का की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। आपको बता दें, ‘बटरफ्लाई’ गाने की लॉन्चिंग के दौरान शाहरुख अकेले ही नजर आए थे क्योंकि अनुष्का उस वक्त विराट कोहली के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही थीं। इस शुक्रवार अनुष्का और इम्तियाज तो ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे थे लेकिन शाहरुख खान नदारद दिखे। क्योंकि वो अपने परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में छुट्टियां मना रहे थे।

शाहरुख अब देश लौट आए हैं, और आज इस रोमांटिक गाने को लॉन्च करेंगे। सॉन्ग लांच के मौके पर शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा, इम्तियाज अली और प्रीतम भी मौजूद रहेंगे।

फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को देशभर में रिलीज होगी।

(इनपुट- आईएनएस)

'जब हैरी मेट सेजल' में दुखा पंजाबी और गुजराती तड़का

जब शाहरुख ने लगाया रेमो डिसूजा को गले

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन