1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब शाहरुख खान ने रेमो डिसूजा को लगा लिया गले

...जब शाहरुख खान ने रेमो डिसूजा को लगा लिया गले

 Published : Jul 26, 2017 11:58 am IST,  Updated : Jul 26, 2017 11:58 am IST

शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर में अपनी बेहतरीन अदाकारी और रोमांटिक अंदाज से करोड़ों लोगों को अपनी दीवाना बनाया है। आज वह इस मुकाम पर हैं जहां फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों उनके घर के बाहर खड़े उनका इंतजार करते रहते हैं।

remo- India TV Hindi
remo

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर में अपनी बेहतरीन अदाकारी और रोमांटिक अंदाज से करोड़ों लोगों को अपनी दीवाना बनाया है। आज वह इस मुकाम पर हैं जहां फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों उनके घर के बाहर खड़े उनका इंतजार करते रहते हैं। किंग खान के चाहने वालों में सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी दीवाने हैं। हाल ही में शाहरुख ने कोरियोग्राफर और फिल्मकार रेमो डिसूजा को लगे लगाया, इसके बाद रेमो काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहु-प्रतीक्षित पल था।

बता दें कि रेमो इन दिनों नृत्य पर आधारित रियलिटी शो 'डांस प्लस-3' में मेंटर के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर शाहरुख के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्च की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रेमो ने ट्वीट किया, "जब हैरी (शाहरुख) ने मुझे गले लगाया..मैंने इस पल का लंबे अर्से तक इंतजार किया है।" (रणबीर कपूर का बड़ा खुलासा, सितारों को विवादों में फंसाकर करण जौहर कमाते हैं मोटा पैसा!)

गौरतलब है कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं और इसी के सिलसिले में वह रेमो के इस डांस शो पर भी जा पहुंचे। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में किंग खान एक बार अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन