शाहरूख खान की आने वाली फिल्म 'जीरो' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आज फिल्म का दूसरा गाना 'इश्कबाजी' रिलीज हो गया है। गाने में सलमान खान और शाहरुख खान साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। शाहरुख और सलमान के साथ गाने में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और गणेश आचार्य भी कदम थिरकाते नजर आ रहे हैं।
Related Stories
शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से गाने को शेयर करते हुए लिखा- अकेले चले थे इश्क के सफर पर, करने महबूब को राजी, दोस्त ऐसा मिला रहा में, कर बैठे इश्कबाजी।
गाने में आपको सलमान खान और शाहरुख दोनों मस्ती करते नजर आएंगे। गाने की शुरुआत में पहले शाहरूख डांस करना शुरू करते हैं जिसके बाद सलमान भी उनके साथ कदम थिरकाने आ जाते हैं। गाने के बोल इरशाद-कामिल ने लिखे हैं। गाया सुखविंदर सिंह और दिव्या कुमार ने है साथ ही म्यूजिक अजय अतुल ने दिया है।
फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले मेरा नाम तू गाना रिलीज हुआ था। जो शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया है। फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान के बर्थ डे वाले दिन रिलीज किया गया था। करीब 6 साल बाद शाहरुख, कटरीना और अनुष्का साथ दिखने वाले हैं। इससे पहले तीनों फिल्म जब तक हैं जान में साथ नजर आए थे।
'जीरो' में आपको एक गाना नजर आने वाला है जिसमें श्रीदेवी, करिश्मा कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे। शाहरुख फिल्म की रिलीज से पहले इस गाने को सामने नहीं लाना चाहते हैं। श्रीदेवी के गाने के बारे में जानकर फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को डायरेक्ट आनंद एल राय कर रहे हैं।
Also Read:
तैमूर अली खान की डॉल के बाद प्रियंका-निक की डॉल ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल