1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में 28 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने इस अंदाज में फैंस का जताया आभार

बॉलीवुड में 28 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने इस अंदाज में फैंस का जताया आभार

 Published : Jun 28, 2020 01:08 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 01:08 pm IST

शाहरुख खान ने 25 जून 1992 को फिल्म 'दीवाना' से डेब्यू किया था। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

शाहरुख खान ने फैंस का जताया आभार- India TV Hindi
शाहरुख खान ने फैंस का जताया आभार Image Source : INSTAGRAM: @IAMSRK

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में 28 साल का शानदार सफर तय कर चुके हैं। 25 जून को इस खास मौक पर उनके फैंस ने उनकी फोटोज, वीडियो, डायलॉग, हिट मूवीज के पोस्टर सहित कई यादगार लम्हों को सोशल मीडिया पर शेयर किया और पूरे दिन ट्विटर पर #28GoldenYearsOfSRK ट्रेंड करता रहा। अब किंग खान ने भी फैंस को बेशुमार प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। 

शाहरुख खान ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसका क्रेडिट पत्नी गौरी खान को देते हुए उनका धन्यवाद कहा है। किंग खान ने लिखा, 'पता नहीं मेरा जुनून कब मेरा उद्देश्य बन गया और फिर पेशे में बदल गया। मुझे आप का मनोरंजन करने की अनुमति देने के इतने वर्षों के लिए धन्यवाद। मेरे प्रोफेशनलिज्म से ज्यादा मेरा मानना है कि मेरी जुनून और कई सालों तक आपकी सेवा करता रहेगा। 28 साल और लगातार...।'

#28GoldenYearsOfSRK: शाहरुख खान को बॉलीवुड में हुए 28 साल, जानिए डेब्यू फिल्म 'दीवाना' के बारे में दिलचस्प बातें

बता दें कि शाहरुख खान ने 25 जून 1992 को फिल्म 'दीवाना' से डेब्यू किया था। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, देवदास, कभी खुशी कभी गम, चेन्नई एक्सप्रेस, मोहब्बतें, मैं हूं ना और कल हो ना हो सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। 

शाहरुख खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उनका सेंस ऑफ ह्यूमर फैंस को बहुत पसंद है। लगभग तीन दशक से शाहरुख खान बादशाह की तरह लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन