1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटे अबराम के साथ स्कीइंग के मजे लेते दिखें शाहरुख खान

बेटे अबराम के साथ स्कीइंग के मजे लेते दिखें शाहरुख खान

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 25, 2018 09:12 am IST,  Updated : Mar 25, 2018 09:12 am IST

शाहरुख इन दिनों आनंद एल राय की 'जीरो' के साथ व्यस्त हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

शाहरुख खान- अबराम- India TV Hindi
शाहरुख खान- अबराम

मुंबई:बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने छोटे बेटे अबराम के साथ स्पीड स्कीइंग की, जिसे वह 'चैंपियन' कहकर संबोधित करते हैं। इन दिनों यूरोप में बेटे अबराम के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे शाहरुख ने ट्रॉफी पकड़े हुए बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की।

शाहरुख ने लिखा, "मेरे बगल में खड़े दुनिया के नए स्पीड स्कीइंग चैंपियन के साथ शानदार छुट्टियां का अंत हुआ।" इससे पहले अबराम के साथ एक वीडियो पोस्ट कर चुके अभिनेता ने लिखा था, "बिस्तर में, लिफ्ट में और एल्प्स में। आप जितना कर सकते हैं उससे ज्यादा आपको स्की करने का मौका मिलता है..थोड़ी सी छुट्टियां मेरे छोटे से बेटे के साथ।"

अभिनय की बात की जाए तो शाहरुख इन दिनों आनंद एल राय की 'जीरो' के साथ व्यस्त हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।