1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: पानी की गहराई में जाकर शाहरुख खान ने मनाया अपनी इस कामयाबी का जश्न

VIDEO: पानी की गहराई में जाकर शाहरुख खान ने मनाया अपनी इस कामयाबी का जश्न

 Published : Feb 12, 2018 01:56 pm IST,  Updated : Feb 12, 2018 01:56 pm IST

शाहरुख खान के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। उन्होंने अपने रोमांटिक अंदाज का जादू हमेशा ही दर्शकों पर चलाया है। हर दिन उनके फैंस की लिस्ट बढ़ती रहती है। अब ट्विटर पर उनके 3.3 करोड़ फॉलोअर हो गए हैं।

Shah rukh khan- India TV Hindi
Shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। उन्होंने अपने रोमांटिक अंदाज का जादू हमेशा ही दर्शकों पर चलाया है। हर दिन उनके फैंस की लिस्ट बढ़ती रहती है। अब ट्विटर पर उनके 3.3 करोड़ फॉलोअर हो गए हैं और इसके लिए उन्होंने एक खास अंदाज में ही अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। दरअसल किंग खान ने स्विमिंग पुल में गोता लगाकर फैंस का आभार जताया है। शाहरुख ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है।

उन्होंने वीडियो को शीर्षक दिया, "यह योजना के अनुसार नहीं हुआ.. लेकिन रविवार की एक सुस्त दोपहर में, मेरे चुनिंदा तैराक विशेषज्ञों के साथ जो सबसे बेहतर हो सकता था मैंने वह किया। कोई राय कायम मत करना, महसूस करना। धन्यवाद!" पूल में छलांग लगाने से पहले उन्होंने कहा, "हैलो दोस्तो, यह मैं हूं और मैं सोचता हूं कि जब भी मैं किसी बड़ी संख्या पर पहुंचू.. मुझे आपके लिए हमेशा कुछ नया करते रहना चाहिए, आमतौर पर मुझे समय नहीं मिल पाता।“

उन्होंने आगे कहा, “आज मैंने समय निकाल लिया और मैंने अपने बालों में फिर से जैल लगाया, अपना सबसे कूल और काला चश्मा लगाया और 'बोव' टाई लगा ली।" उन्होंने इसके बाद पूल में छलांग लगा दी, पिछले 20 वर्षो से भी ज्यादा के उनके फिल्मी सफर में उनकी फिल्मों के लोकप्रिय डायलॉग की आवाज पाश्र्व से आ रही थी जैसे, 'प्यार दोस्ती है' और 'बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें होती रहतीं हैं।' वीडियो के अंत में लिखकर आता है, "धन्यवाद 3.3 करोड़।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन