1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान बच्चों संग पहुंचे मालदीव, सुहाना, अबराम और आर्यन खान के साथ बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम

शाहरुख खान बच्चों संग पहुंचे मालदीव, सुहाना, अबराम और आर्यन खान के साथ बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम

 Published : Jul 18, 2019 11:36 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 11:36 pm IST

शाहरुख खान ने इसी शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म 'द लायन किंग' में मुफासा की आवाज दी 

शाहरुख खान - India TV Hindi
शाहरुख खान  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान मालदीव में बच्चों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। शाहरुख खान के साथ आर्यन खान,  सुहाना खान और अबराम भी हैं। शाहरुख अपने बच्चों को घुमाने ले गए हैं उनके साथ वाइफ गौरी खान नजर नहीं आईं। शाहरुख खान ने इसी शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म 'द लायन किंग' में मुफासा की आवाज दी है। उनके बेटे आर्यन खान ने इस फिल्म में मुफासा के बेटे सिम्बा को अपनी आवाज दी है। 19 जुलाई को द लायन किंग रिलीज होने जा रही है।

देखिए शाहरुख और उनके बच्चों की वायरल तस्वीरें

शाहरुख खान तस्वीरों में बेटे अबरान के साथ आगे चल रहे हैं वहीं आर्यन और सुहाना उनके पीछे दिख रहे हैं। सभी ने कैजुअल वकेशन वाले कपड़े पहने हुए हैं। 

हाल ही में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुलासा किया कि उनके पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। उन्होंने कोई फिल्म नहीं साइन की है। हमेशा ऐसा होता था कि एक फिल्म खत्म होने से पहले मैं दूसरी के लिए काम शुरू कर देता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, मेरा दिल मुझे इसकी इजाजत नहीं दे रहा है। मैं थोड़ा टाइम लेना चाहता हूं। मेरा मन कर रहा है कि मैं बाहर निकलूं, फिल्में देखूं, कहानियां सुनूं और किताबें पढ़ूं। मेरे बेटी कॉलेज रही है, मेरा बेटा पढ़ाई खत्म करने वाला है। मैं परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता हूं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन