1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली 2’ का हिस्सा नहीं होंगे शाहरुख खान

‘बाहुबली 2’ का हिस्सा नहीं होंगे शाहरुख खान

 Published : Feb 15, 2017 02:15 pm IST,  Updated : Feb 15, 2017 02:15 pm IST

'बाहुबली: द कॉनक्लूजन' पिछले लंबे वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि फिल्म इस सुपरहिट फिल्म के साथ अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का भी नाम जुड़ गया है। लेकिन हाल ही में आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि...

baahubali- India TV Hindi
baahubali

मुंबई: एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बाहुबली: द कॉनक्लूजन' पिछले लंबे वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक तरफ फिल्म के सभी किरदार इसे पहले भाग से और भी ज्यादा रोचक बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वहीं कुछ दिन पहले खबर आई थी कि फिल्म इस सुपरहिट फिल्म के साथ अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का भी नाम जुड़ गया है। लेकिन हाल ही में आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि शाहरुख इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। फिल्म के निर्माताओं ने इस संबंध में आ रही खबरों पर स्पष्टीकरण देते हुए यह बात कही।

इसे भी पढ़े:-

रिपोर्टों के अनुसार, शाहरुख को एस.एस. राजामौली निर्देशित फिल्म में अतिथि भूमिका के लिए लिया गया था। फिल्म के आधिकारिक ट्विटर खाते में जारी संदेश में कहा गया है, "हम अपनी फिल्म में शाहरुख को देखना पसंद करेंगे। कौन नहीं चाहेगा? हालांकि, दुर्भाग्य से यह अफवाह है! सच नहीं!"

'बाहुबली: द कॉनक्लूजन' 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' का सीक्वल है। इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, सत्यराज, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

'बाहुबली' ने दर्शकों के जेहन में एक सवाल 'कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' खड़ा दिया था। अब जैसे-जैसे इसका जवाब मिलने की तारीख नजदीक आ रही है दर्शकों में फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है। 'बाहुबली 2' इसी साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन