1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान मिले सिंगर दुआ लीपा से, शेयर की तस्वीर

शाहरुख खान मिले सिंगर दुआ लीपा से, शेयर की तस्वीर

 Published : Nov 16, 2019 05:29 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 05:32 pm IST

सिंगर दुआ लीपा अपने कॉन्सर्ट के लिए मुंबई आई हैं जहां उन्होंने शाहरुख खान से मुलाकात की।

shah rukh khan meets dua lipa- India TV Hindi
शाहरुख खान मिले दुआ लीपा से।

सिंगर दुआ लीपा अपने कॉन्सर्ट के लिए मुंबई आई हैं। मुंबई आने के बाद उन्होंने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से मुलाकात की। शाहरुख खान ने दुआ के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके उनका भारत में स्वागत किया और शनिवार को होने वाले कॉन्सर्ट के लिए शुभकामनाएं दी।

फोटोज शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा- नए नियमों ’से जीने का फैसला किया है दुआ लीपा से बेहतर यह कौन सिखा सकता है। बहुत ही प्यारी और खूबसूरत महिला हैं और उनकी आवाद भी। आज रात के कॉन्सर्ट के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं। दुआ अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हे स्टेज पर स्टेप सिखा सकता हूं।

शाहरुख खान से मिलने आने से पहले दुआ मुंबई के ट्रैफिक जाम में फंस गई थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रैफिक की फोटो शेयर करते हुए लिखा - मुंबई के ट्रैफिक जाम जैसा कुछ नहीं हो सकता है। इस फोटो में वह अपनी कार से बाहर देखते हुए नजर आ रही हैं।

screenshot of dua lipa instagram post
दुआ लीपा इंस्टाग्राम पोस्ट

आपको बता दें दुआ लीपा, केटी पेरी के साथ सिंगर वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल के लिए भारत आए हैं। यह फेस्टिवल 16 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन