1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तमिल निर्देशक एटली ने शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म का नाम रखा 'Lion' ?

तमिल निर्देशक एटली ने शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म का नाम रखा 'Lion' ?

 Published : Sep 16, 2021 02:52 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 02:54 pm IST

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा होंगी। साथ में प्रियामणि और सुनील ग्रोवर भी नज़र आएंगे।

Shah Rukh Khan next with director Atlee film name is Lion nayanthara - India TV Hindi
तमिल निर्देशक एटली ने शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म का नाम रखा 'Lion' ? Image Source : INSTA: SRK/ NAYANTHARAAA

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो वो 'पठान' के अलावा तमिल डायरेक्टर एटली की एक फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसके टाइटल का खुलासा हो गया है। इस मूवी में SRK के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा होंगी। साथ में प्रियामणि और सुनील ग्रोवर भी नज़र आएंगे। 

साउथ के ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म के नाम को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि इस फिल्म का नाम 'लायन (Lion)' होगा। हालांकि, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। 

शाहरुख के फैंस भी मूवी के नाम को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

Video: शाहरुख खान के OTT पर आने की खबरों के बीच सलमान खान का आया ये रिएक्शन

SRK और नयनतारा ने शुरू की शूटिंग 

शाहरुख खान और नयनतारा को कथित तौर पर पुणे में अपनी बहुचर्चित फिल्म की शूटिंग के दौरान एक साथ देखा गया था। तमिल निर्देशक एटली की अगली परियोजना के लिए दो एक्टर एक साथ आए हैं। हालांकि सितारों या निर्देशक की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं जब फोटो खींची गई तो किसी एक्शन सीन की शूटिंग की जा रही थी। टीम का पुणे में 10 दिन का शूटिंग शेड्यूल है। फिल्म में एक बेहतरीन कास्ट है, जिसमें सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और प्रियामणि शामिल हैं। तेलुगु अभिनेता राणा दग्गुबाती के भी बाद में शूटिंग में शामिल होने की उम्मीद है। यह फिल्म शाहरुख के साथ एटली के पहले सहयोग को चिह्न्ति करती है। शाहरुख खान वाईआरएफ की 'पठान' में भी दिखाई देंगे।

स्पेन में पठान की शूटिंग करेंगे शाहरुख और दीपिका 

दूसरी तरफ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'पठान' के लिए स्पेन में एक गाने की शूटिंग करेंगे। शाहरुख और दीपिका न केवल स्पेन में अपनी फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग करेंगे बल्कि वहां एक बड़े पैमाने पर गाने की शूटिंग भी करेंगे। 'पठान' में जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म के बारे में अन्य विवरणों का अभी खुलासा नहीं कया गया है।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन