1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख ने किया कुछ ऐसा कि सभी रह गए दंग

शाहरुख ने किया कुछ ऐसा कि सभी रह गए दंग

 Published : Apr 27, 2016 02:32 pm IST,  Updated : Apr 27, 2016 02:32 pm IST

हाल ही में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसने मनोज बाजपेयी और उनके साथ मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया।

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगमी फिल्म 'ट्रैफिक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है और इसे देखने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे उत्साहित भी हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। लेकिन ही में फिल्म के प्रचार कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ जिसने न सिर्फ मनोज बाजपेयी को बल्कि यहां मौजूद हर शख्स को हैरान कर दिया। दरअसल मनोज बाजपेय़ी अपनी आगामी फिल्म 'ट्रैफिक' का प्रचार कर रहे थे इसी दौरान बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने यहां पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया। शाहरुख अभिनेता मनोज बाजपेयी से मिलकर काफी खुश हुए। मौका था 'ट्रैफिक' के प्रचार कार्यक्रम का, जिसमें कुछ देर के लिए शाहरुख भी पहुंचे। उन्होंने अचानक यहां पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया।

इसे भी पढ़े:- 'तनु वेड्स मनु' बनाने वाले फिल्मकार को क्यों हो गया शाहरुख से प्यार

मनोज ने इसके लिए शाहरुख का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने मंगलवार रात ट्वीट किया, "कुछ देर के लिए यहां आने का शुक्रिया शाहरुख खान। आपका आना मीडिया के लिए भी हैरान करने वाला था। आपको शुभकामनाएं।"

मनोज के इस ट्वीट के जवाब में शाहरुख ने भी ट्वीट कर कहा, "आपसे मिलकर काफी खुशी हुई।"

'ट्रैफिक' एक हवलदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मरीज में हृदय प्रत्यारोपण के लिए हृदय ले जा रहे एंबुलेंस को समय से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मुंबई के भीड़ भरे ट्रैफिक का प्रबंध संभालता है।

फिल्म के निर्माता दीपक धार हैं। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता और सचिन खेडेकर भी हैं। फिल्म का निर्देशन राजेश पिल्लई ने किया है, जिनका इसी साल 27 फरवरी को बीमारी के कारण निधन हो गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन