1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख ने किया खुलासा, बेटी सुहाना की वजह से करना पड़ता है उन्हें ये काम

शाहरुख ने किया खुलासा, बेटी सुहाना की वजह से करना पड़ता है उन्हें ये काम

 Published : Jul 28, 2017 07:12 am IST,  Updated : Jul 28, 2017 07:12 am IST

शाहरुख खान को इंडस्ट्री में रोमांस का बादशाह कहा जाता है। उन्होंने फिल्मों में अपने रोमांटिक अंदाज से दुनियाभर के लोगों को दीवाना बनाया है। लेकिन वहीं किगं खान को रोमांटिक फिल्मों की तुलना में कॉमेडी और एक्शन फिल्में ज्यादा पसंद है।

suhana- India TV Hindi
suhana

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को इंडस्ट्री में रोमांस का बादशाह कहा जाता है। उन्होंने फिल्मों में अपने रोमांटिक अंदाज से दुनियाभर के लोगों को दीवाना बनाया है। लेकिन वहीं किगं खान को रोमांटिक फिल्मों की तुलना में कॉमेडी और एक्शन फिल्में ज्यादा पसंद है। हालांकि इसके भी बावजूद वह बहुत सारी प्रेम कहानियां देखते हैं। लेकिन इसके पीछे भी एक खास वजह है, दरअसल किंग खान अपनी लाडली बेटी सुहाना की वजह से ऐसा करते हैं। शाहरुख ने हाल ही में संवाददाताओं से कहा, “ऐसा नहीं है कि मुझे प्रेम कहानियां पसंद नहीं हैं, मुझे लगता है कि यह गलत समझाा गया है। लेकिन मैं जिस तरह का शख्स हूं, मुझे कॉमेडी ज्यादा पसंद है, मुझे एक्शन पसंद है। मुझे प्रेम कहानियां भी बहुत पसंद हैं। अब अपनी बेटी के कारण मैं प्रेम कहानियां बहुत देखता हूं और मुझे ये बहुत सुंदर लगती हैं।“

बता दें कि शाहरुख इन दिनों इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में किंग खान ने इसी फिल्म के गाने ‘हवाएं’ के लॉन्च के मौके पर कहा कि निर्देशक इम्तियाज अली ने उनकी रोमांस की शैली की बहुत तारीफ की है। शाहरुख ने कहा, “गाने की शूट के दौरान, दिल को छूने वाला क्षण वह था जब इम्तियाज मेरे पास आए और उन्होंने कहा आप अभी भी प्यार वैसा ही करते हो जैसे आपने शुरूआत की थी।“

शाहरुख ने आगे कहा, “भाग्य से मैं जिन प्रेम कहानियों का हिस्सा रहा उन्होंने बहुत अच्छा किया, लोगों ने सालों तक इसे पसंद किया। मुझे प्रेम कहानियां करना पसंद हैं। गौरतलब है कि ‘जब हैरी मेट सेजल’ शाहरुख एक बार फिर से अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की साथ में ये तीसरी फिल्म है। (सुप्रीम कोर्ट ने भी मधुर भंडारकर की 'इंदु सरकार' को दी हरी झंडी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन