1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख बने ‘रिक्शेवाले भैया’, कटरीना और विराट की दुल्हनिया अनुष्का को घुमाया...

शाहरुख बने ‘रिक्शेवाले भैया’, कटरीना और विराट की दुल्हनिया अनुष्का को घुमाया...

 Published : Feb 04, 2018 12:37 pm IST,  Updated : Feb 04, 2018 12:37 pm IST

'रेड चिली इंटरटेनमेंट' और 'कलर यलो प्रोडक्शन' द्वारा संयुक्त रूप से बनाई जा रही फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा- India TV Hindi
शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग मूवी ‘जीरो’ के सेट पर बन गए रिक्शेवाले भैया। अपने रिक्शे पर शाहरुख ने देश की सबसे हॉट सवारियों को बिठाया। जी हां, शाहरुख के रिक्शे में बैठीं उनकी को- एक्ट्रेसेस कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा। शाहरुख खान ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक फोटो अपलोड की, जिसमें वह रिक्शा चलाते हुए दिख रहे हैं और अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ पीछे बैठी हैं। इस दौरान वे खुश नजर आ रहे थे।

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर लिखा, "बेबकूफी वाले विचारों से ही सबसे अच्छी यादें आती हैं। लड़कियां मुझे 'जीरो' नामक एक यात्रा पर ले जा रही हैं।"

तीनों फिल्म कलाकार इस समय फिल्मकार आनंद एल राय की आगामी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के ट्रीजर में दिखाया गया है कि शाहरुख ने एक बौने का किरदार निभाया है, जो बॉलीवुड का प्रशंसक है।

'रेड चिली इंटरटेनमेंट' और 'कलर यलो प्रोडक्शन' द्वारा संयुक्त रूप से बनाई जा रही इस फिल्म की निर्देशक गौरी खान हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन