1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने फिर दिलाई ‘कुछ कुछ होता है’ की याद, शेयर की सेल्फी

शाहरुख खान ने फिर दिलाई ‘कुछ कुछ होता है’ की याद, शेयर की सेल्फी

 Published : Oct 02, 2017 07:21 pm IST,  Updated : Oct 02, 2017 07:21 pm IST

शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दीं। वैसे तो वह अब तक लगभग हर अदाकारा के साथ पर्दे पर नजर आ चुके हैं, लेकिन उनकी जोड़ी को खासतौर पर काजोल के साथ पसंद किया गया है।

shah- India TV Hindi
shah

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दीं। वैसे तो वह अब तक लगभग हर अदाकारा के साथ पर्दे पर नजर आ चुके हैं, लेकिन उनकी जोड़ी को खासतौर पर काजोल के साथ पसंद किया गया है। इन दोनों की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में इसके साथ रानी मुखर्जी भी नजर आई थीं, जिसे खूब पसंद किया था। हाल ही में शाहरुख ने काजोल और रानी मुखर्जी के साथ एक बार फिर मिले, लेकिन किसी फिल्म में काम करने को लेकर नहीं बल्कि सेल्फी के लिए। सुपरस्टार ने कहा कि वह दोनों की व्यक्तित्व के प्रभाव में थे और प्यार और सहृदयता के लिए उनका आभार जताया।

शाहरुख ने सोमवार को ट्विटर के जरिए अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की सह-अभिनेत्रियों के साथ तस्वीर साझा की। शाहरुख ने सोमवार को पोस्ट किया, "कुछ रातें आपके साथ मौजूद सितारे आकाश के सितारे से ज्यादा चमकते हैं। सहृदयता, खूबसूरती और प्यार के लिए आपका धन्यवाद।" शाहरुख ने एक अन्य तस्वीर भी साझा किया, जिसमें वह श्रीदेवी, आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। शाहरुख काजोल के साथ 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है' और 'दिलवाले' आदि फिल्मों में काम कर चुके हैं।

श्रीदेवी के साथ अभिनेता फिल्म 'आर्मी' में और रानी के साथ 'चलते-चलते', 'पहेली' और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। शाहरुख, करिश्मा कपूर के साथ 'दिल तो पागल है' और 'शक्ति: द पावर' में काम कर चुके है। आलिया के साथ उन्होंने फिल्म 'डियर जिंदगी' में काम किया है। अभिनेता फिलहाल आनंद एल राय की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, इसमें वह कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन