1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के बेटे अबराम ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल, पिता ने शेयर की तस्वीर

शाहरुख खान के बेटे अबराम ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल, पिता ने शेयर की तस्वीर

 Published : Feb 09, 2020 04:51 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 04:51 pm IST

शाहरुख खान के बेटे अबराम ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीता है। शाहरुख ने अबराम की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

shah rukh khan and abram khan- India TV Hindi
शाहरुख खान और अबराम

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीता है। अबराम लंबे समय से मार्शल आर्ट सीख रहे हैं। शाहरुख अबराम की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार अबराम के गोल्ड मेडल जीतने के बाद शाहरुख को बेटे पर गर्व हो रहा है। शाहरुख ने सोशल मीडिया  पर बेटे की फोटो शेयर की है।

शाहरुख खान ने अबराम की फोटो शेयर करते हुए लिखा-  तुमने ट्रेनिंग की, तुमने फाइट की... तुम्हे सफलता मिली। इसे दोबारा से करो। मुझे लगता है इस मेडल के साथ मेरे बच्चों के पास मुझसे ज्यादा अवार्ड हैं। यह अच्छी चीज है... अब मुझे और ट्रेन करने की जरुरत है। गर्व और प्रेरणा।

आपको बता दें अबराम नहीं सुहाना और आर्यन भी ताइक्वांडो में ट्रेन हैं। शाहरुख खान के तीनों बच्चों को किरण उपाध्याय ने मार्शल आर्ट्स सिखाया है। आर्यन और सुहाना दोनों ने 2010 में महाराष्ट्र में हुए ताइक्वांडो कॉम्पिटिशन में गोल्ड मेडल जीता था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में नजर आए थे। जीरो के बाद से शाहरुख किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। फैन्स को उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन