1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने दिया अपनी सह-अदाकाराओं को खूबसूरत संदेश

शाहरुख खान ने दिया अपनी सह-अदाकाराओं को खूबसूरत संदेश

 Published : Oct 02, 2017 06:10 pm IST,  Updated : Oct 02, 2017 06:10 pm IST

शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में 25 साल लंबा वक्त बिता लिया है। उन्होंने इस दौरान कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। खासतौर पर किंग खान ने एक से एक शानदार रोमांटिक फिल्में दी हैं। लेकिन हाल ही में शाहरुख ने प्रेम और लालित्य की अपनी रोमांटिक छवि के लिए...

shah Rukh khan- India TV Hindi
shah Rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में 25 साल लंबा वक्त बिता लिया है। उन्होंने इस दौरान कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। खासतौर पर किंग खान ने एक से एक शानदार रोमांटिक फिल्में दी हैं। लेकिन हाल ही में शाहरुख ने प्रेम और लालित्य की अपनी रोमांटिक छवि के लिए श्रीदेवी, काजोल, करिश्मा कपूर, रानी मुखर्जी और आलिया भट्ट जैसी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां को धन्यवाद किया है। किंग खान ने ट्विटर के जरिए मायानगरी की इन अदाकाराओं के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की।

शाहरुख ने लिखा, “कुछ रातें ऐसी होती हैं जब आपके साथ कुछ सितारें आकाश में दूसरों की तुलना में ज्यादा चमकते हैं। आपकी कृपा, सौंदर्य और प्रेम के लिए आप सभी महिलाओं को धन्यवाद।“ फिल्म उद्योग में 25 साल के अपने लंबे करियर में शाहरुख ने बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों के साथ रुपहले पर्दे को शेयर किया। शाहरुख ने श्रीदेवी के साथ 1996 में आई फिल्म ‘आर्मी’ में काम किया था, जबकि उन्होंने सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में काजोल और रानी मुखर्जी के साथ रोमांस किया था।

बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक शाहरुख और काजोल ने साथ कई हिट फिल्में की है, जिसमें ‘बाजीगर’, ‘करण अर्जुन’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अभिनेता ने करिश्मा कपूर के साथ यश चोपड़ा की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ और ‘शक्ति-द पॉवर’ में काम किया है। आलिया के साथ शाहरुख पिछले साल आई फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में दिखे थे। (VIDEO: एयरपोर्ट पर भड़के आदित्य नायारण, जानें किसे कहा- 'देख लूंगा तुझे')

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन