1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की मौजूदगी में सिद्धार्थ-सोनाक्षी ने शुरु की 'इत्तेफाक' की शूटिंग

शाहरुख खान की मौजूदगी में सिद्धार्थ-सोनाक्षी ने शुरु की 'इत्तेफाक' की शूटिंग

 Published : Feb 21, 2017 01:55 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 01:55 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'इत्तेफाक' की शूटिंग सोमवार को शुरु कर दी गई है। यह 1969 में दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की फिल्म 'इत्तेफाक' का रीमेक है और दोबारा भी इसे इसी नाम से बनाया जा रहा है।

shah rukh- India TV Hindi
shah rukh

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'इत्तेफाक' की शूटिंग सोमवार को शुरु कर दी गई है। यह 1969 में दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की फिल्म 'इत्तेफाक' का रीमेक है और दोबारा भी इसे इसी नाम से बनाया जा रहा है। सेट पर शाहरुख खान भी मौजूद थे, जो रचनात्मक सुझाव देते हुए नजर आए। बी.आर. फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस के साथ शाहरुख की घरेलू बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट फिल्म का सह-निर्माण कर रही है। फिल्म का निर्देशन दिवंगत बी.आर.चोपड़ा के पोते अभय कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:-

सिद्धार्थ ने फिल्म की यूनिट के सदस्यों की तस्वीर शेयर करने के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा,"इत्तेफाक' के लिए एक शानदार दिन। शाहरुख सर आपका धन्यवाद। यह खास होगा।" सिद्धार्थ ने अपने बयान में कहा, "शाहरुख सर का सेट पर आना अच्छा लगा। उन्होंने हमारी भूमिकाओं के संबंध में सुझाव और रचनात्मक राय दिए। मैं यह धर्मा और रेड चिलीज के साथ यह फिल्म करने के लिए उत्साहित हूं।"

अपने उत्साह को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने ट्वीट किया, "शाहरुख, करण जौहर और बी.आर फिल्म्स का धन्यवाद। आप सबके साथ शूटिंग का पहला दिन कितना शानदार रहा। हमारी फिल्म 'इत्तेफाक' के सफर की शानदार शुरुआत।"

शाहरुख ने ट्वीट किया, "यश की फिल्मों में से मेरी पसंदीदा फिल्म। अभय फिर से 'इत्तेफाक' का निर्माण कर रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय को धन्यवाद। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ जुड़ने के लिए धर्मा और बी.आर. फिल्म्स का भी धन्यवाद।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन