1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KRK ने 'अनारकली ऑफ आरा' को कहा बकवास, स्वरा ने दिया करारा जवाब

KRK ने 'अनारकली ऑफ आरा' को कहा बकवास, स्वरा ने दिया करारा जवाब

 Published : Feb 21, 2017 01:03 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 01:05 pm IST

स्वरा भास्कर के अभिनय से स जी आगामी फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' का पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। लेकिन केआरके को लगता है स्वरा का यह नया अंदाज कुछ पसंद नहीं आया।

swara- India TV Hindi
swara

नई दिल्ली: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के अभिनय से स जी आगामी फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी इस फिल्म का पोस्टर खुद फिल्मकार करण जौहर ने अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ स्वरा भी खूब तारीफें भी की हैं। लेकिन खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को लगता है स्वरा का यह नया अंदाज कुछ पसंद नहीं आया। केआके अक्सर ही फिल्मों और सितारों को लेकर आलोचनाएं करते रहते हैं। इस बार उन्होंने स्वरा की इस आगामी फिल्म को अपनी निशाना बनाया है।

इसे भी पढ़े:-

जहां एक तरफ सभी 'अनारकली ऑफ आरा' का पोस्टर रिलीज होने के बाद स्वरा की तारीफों के पुल बांध रहे थे वहीं फिल्मकार करण जौहर भी खुद को स्वरा भी प्रशंसा करने से रोक नहीं पाए। लेकिन केआरके को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने करण के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए इसे साल की सबसे बकवास फिल्म कहा है। उन्होंने कहा, "करण यह कोई फ्लॉप या बेकार फिल्म नहीं यह साल की सुपर डुबर बकवास फिल्म होगी। क्योंकि केआरके को ऐसा लगता है।"

लेकिन स्वरा भी कहा फिर चुप रहने वालों में से हैं। उन्होंने केआरके को जवाब देते हुए कहा, "कुछ लोगों की गाली भी कॉम्प्लिमेंट होती हैं। शुक्रिया कमाल सर हमें कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने के लिए। आपकी तारीफ करती हूं।" बता दें कि केआरके अक्सर ही सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियों को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन