1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए आगे बढ़ेगी रणबीर-कैटरीना की 'जग्गा जासूस' की रिलीज डेट

...तो इसलिए आगे बढ़ेगी रणबीर-कैटरीना की 'जग्गा जासूस' की रिलीज डेट

 Published : Feb 21, 2017 12:10 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 12:10 pm IST

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस की रिलीज डेट अब तक फाइनल नहीं हो पाई है। फिल्मकार अनुराग बसु का कहना है कि...

jagga jasoos- India TV Hindi
jagga jasoos

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस की रिलीज डेट अब तक फाइनल नहीं हो पाई है। फिल्मकार अनुराग बसु का कहना है कि देशभर में बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘जग्गा जासूस’ की टीम फिल्म के रिलीज तारीख को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है।

इसे भी पढ़े:-

बसु की बहु-प्रतीक्षित व रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत इस फिल्म को 7 अप्रैल को रिलीज होना है। कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण मार्च से लेकर अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। बसु का कहना है कि चूंकि जग्गा जासूस एक पारिवारिक फिल्म है इसलिए अगर उन्हें अच्छी तारीख मिल जाती है तो वे इस फिल्म को बाद में रिलीज कर सकते हैं।

बसु ने ट्वीट किया, “फिल्म ‘जग्गा जासूस’ एक पारिवारिक फिल्म है। चूंकि अधिकांश जगहों पर परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है, इसलिए हम लोग रिलीज तारीख को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, अगर हमें एक उपयुक्त तारीख मिल जाती है। लेकिन फिलहाल फिल्म की पूरी टीम इसे 7 अप्रैल को रिलीज करने के लिए तैयार हो रही है।“

फिल्म ‘जग्गा जासूस के ट्रेलर को पिछले साल दिसंबर में रिलीज किया गया था। फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन