1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान कराएंगे 'कसौटी जिंदगी की 2' के किरदारों से इंट्रोड्यूस, एकता कपूर ने किया ट्वीट

शाहरुख खान कराएंगे 'कसौटी जिंदगी की 2' के किरदारों से इंट्रोड्यूस, एकता कपूर ने किया ट्वीट

 Published : Aug 31, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 06:25 pm IST

एकता कपूर 25 सितंबर से 'कसौटी जिंदगी की 2' लेकर आ रही हैं। फैंस में इस शो को लेकर बहुत उत्सुकता है। दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए एकता कपूर ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान दर्शकों को 'कसौटी जिंदगी की 2' के कलाकारों से रूबरू कराएंगे।

Shah Rukh Khan, Ekta Kapoor- India TV Hindi
Shah Rukh Khan, Ekta Kapoor Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: एकता कपूर 25 सितंबर से 'कसौटी जिंदगी की 2' लेकर आ रही हैं। फैंस में इस शो को लेकर बहुत उत्सुकता है। लोगों को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि शो में कोमोलिका के रोल में कौन नजर आएगा। इसी बीच दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए एकता कपूर ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान दर्शकों को 'कसौटी जिंदगी की 2' के कलाकारों से रूबरू कराएंगे। एकता ने शाहरुख की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "बहुत से लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं ब्लश क्यों कर रही थी, क्योंकि 'फौजी' के बाद से शाहरुख सर मुझे बहुत पसंद हैं। आखिरकार मेरे प्यार भरे शो के कलाकारों से परिचय कराने जा रहे हैं। मैं गशिंग ब्लशिंग हूं। 'कसौटी जिंदगी की' की शूटिंग।"

श्वेता तिवारी (प्रेरणा) और सीज़ेन खान (अनुराग बासु) स्टारर 'कसौटी जिंदगी की' 2001-2008 तक चला था। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर घर की' के बाद छोटे पर्दे पर सबसे अधिक लंबे समय तक चलने वाला यह तीसरा शो था।

'कसौटी जिंदगी की 2' में प्रेरणा का रोल एरिका फर्नांडिस और अनुराग का रोल पार्थ समथान निभा रहे हैं। कोमोलिका के रोल के लिए हिना खान, क्रिस्टल डिसूजा और मधुरिमा तूली का नाम सामने आ रहा है।

शो की टीम ने कुछ दिनों पहले कोलकाता में दुर्गा पूजा सीक्वेंस की शूटिंग की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हुई तस्वीरों में एरिका (प्रेरणा), पार्थ (अनुराग) और पूजा बनर्जी (निवेदिता) लाल ट्रेडिशनल आउटफिट में मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने नजर आ रहे हैं।

Kasauti Zindagi Kay 2 viral picture
Image Source : INSTAGRAMKasauti Zindagi Kay 2 viral picture

Kasauti Zindagi Kay 2 viral picture
Image Source : INSTAGRAMKasauti Zindagi Kay 2 viral picture

Kasauti Zindagi Kay 2 viral picture
Image Source : INSTAGRAMKasauti Zindagi Kay 2 viral picture

दूसरी तस्वीर में, एरिका महिलाओं के ग्रुप में बैठी नजर आ रही हैं। एरिका के साथ कनुप्रिया पंडित भी नजर आ रही हैं। कनुप्रिया शो में एरिका की मम्मी के रोल में हैं।

Also Read:

Stree Movie Review: सस्पेंस से भरपूर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में शानदार एक्टिंग का दम

'कसौटी जिंदगी की 2' की कोलकाता शूट की तस्वीरें हुई लीक, दुर्गा पूजा सीक्वेंस हुआ वायरल

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन