1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने बढ़ाया शाहरुख की मदद के लिए हाथ

सलमान खान ने बढ़ाया शाहरुख की मदद के लिए हाथ

 Published : Jan 03, 2017 04:33 pm IST,  Updated : Jan 03, 2017 04:33 pm IST

शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रईस’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिलहाल वह अभी इस फिल्म के प्रमोशन की तैयारियों में जुटे हैं। इस दौरान शाहरुख की मदद के लिए सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर हाथ बढ़ाया है।

sallu- India TV Hindi
sallu

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रईस’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिलहाल वह अभी इस फिल्म के प्रमोशन की तैयारियों में जुटे हैं। इस दौरान शाहरुख की मदद के लिए सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर हाथ बढ़ाया है। सलमान को लोकप्रिय रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस-10' में शाहरुख की फिल्म 'रईस' का प्रचार करते हुए देखा जाएगा।

इसे भी पढ़े:-

सलमान ने इससे पहले 'बिग बॉस' के 9वें संस्करण में शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' का प्रचार किया था। एक समय था जब दोनों अपने विवादों की वजह से एक-दूसरे से बात करने से बचते थे। लेकिन, इनमें फिर से दोस्ती बढ़ी और फिर इन्हें बिग बॉस-9 में साथ देखा गया था।

टेलीविजन चैनल 'कलर्स' की ओर से जारी बयान में बताया गया कि शाहरुख और सलमान एक बार फिर 20 जनवरी को 'बिग बॉस-10' के सेमीफाइनल एपिसोड में साथ नजर आएंगे। इस एपिसोड में शाहरुख और सलमान को दर्शकों का मनोरंजन करते देखा जाएगा। शाहरुख की आगामी फिल्म 'रईस' गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में शाहरुख को रईस का किरदार निभाते देखा जाएगा।

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकि और पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान को भी मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन