1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक पुरानी तस्वीर में शाहरुख के बच्चों के साथ दिखीं बिग बी नातिन नव्या

एक पुरानी तस्वीर में शाहरुख के बच्चों के साथ दिखीं बिग बी नातिन नव्या

 Published : Jan 03, 2017 03:32 pm IST,  Updated : Jan 03, 2017 03:32 pm IST

हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बच्चों के साथ महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तया और नातिन नव्या नवेली नंदा भी दिखाई दे रही हैं।

navya- India TV Hindi
navya

नई दिल्ली: फिल्मी हस्तियों की तरह उनके बच्चे भी अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। इनकी फैन फॉलोइंग भी हमारे सिनेमाजगत के सितारों से कुछ कम नहीं है। हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बच्चों के साथ महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तया और नातिन नव्या नवेली नंदा भी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में शाहरुख की पत्नी गौरी खान ब्लू कलर का स्विम सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं इसमें उनका बेटा आर्यन और बेटी सुहाना भी दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

वैसे शाहरुख के बच्चे अक्सर फोटोग्राफर्स के कैमरे में कैद होते हैं। वहीं पिछले कुछ काफी समय से बिग बी के नाती-नातिन अगस्त्या और नव्या की भी काफी तस्वीरें मीडिया में आई हैं। खासतौर पर अगर नव्या की बात करें तो उन्हें कुछ वक्त से काफी खूब चर्चा में बनी हुई हैं।

navya
navya

नव्या और किंग खान के बेटे आर्यन की खास दोस्ती काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दोनों की कई तस्वीरें दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए सामने आई हैं। गौरतलब है कि नव्‍या नवेली नंदा और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने लंदन में एक ही स्‍कूल में साथ पढ़ाई कर रहे थे और दोनों ने पिछले साल ही अपनी ग्रेजुएशन भी पूरी कर ली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन