1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका ने इस खास अंदाज में दिया विन डिजेल को भारत आने का निमंत्रण

दीपिका ने इस खास अंदाज में दिया विन डिजेल को भारत आने का निमंत्रण

 Published : Jan 03, 2017 12:59 pm IST,  Updated : Jan 03, 2017 12:59 pm IST

दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय से अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज़' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता विन डिजेल के साथ मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं।

vin- India TV Hindi
vin

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय से अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज़' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता विन डिजेल के साथ मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म में अपने सह-अभिनेता विन को खास अंदाज में भारत आने के लिए आमंत्रित किया है।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने हाल में ट्विटर पर विन के लिए शुद्ध हिन्दी में एक संदेश लिखा है, "विन, इंडिया बेसब्री से तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है! जल्द ही मुलाकात होगी, 12 और 13 जनवरी को! हम सबका ढेर सारा प्यार!"

डी.जे कैरुसो के निर्देशन में बनी फिल्म, 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज़' में इन दोनों के अलावा डॉनी येन और सैमुअल एल. जैक्सन भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म से दीपिकी अपनी हॉलीवुड की पारी शुरु करने जा रही हैं। फिल्म में वह एक एजेंट की भूमिका में दिखाई दें रही हैं। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसने देखने के बाद दर्शक थोडे निराश भी हुए थे, क्योंकि इसमें दीपिका के सीन्स काफी कम दिखाए गए थे।

वहीं दूसरी तरफ दीपिका अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। इसके अलावा संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन