1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर ‘रईस’ के लिए शाहरुख क्‍यों खोज रहे हैं सोलो डेट, किस बात का है डर?

आखिर ‘रईस’ के लिए शाहरुख क्‍यों खोज रहे हैं सोलो डेट, किस बात का है डर?

 Written By: Rajesh Yadav
 Published : May 05, 2016 06:53 pm IST,  Updated : May 05, 2016 07:56 pm IST

शाहरुख खान और फिल्‍म निर्माता फरहान अख्‍तर और रितेश सिधवानी अपनी फिल्‍म ‘रईस’ के लिए भले ही 26 जनवरी 2017 को रिलीज करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

shah
shah

थिएटर वॉर से बचना चाहते है शाहरुख:-

शाहरुख खान के फिल्‍म निर्देशक राकेश रोशन और बॉलीवुड कलाकार रितिक रोशन से भी मधुर संबंध है ऐसे में वह नहीं चाहते कि किसी भी प्रकार का मनमुटाव और टकराव हो। इसी तरह अजय देवगन से एक बार वह बॉक्‍सऑफिस पर टकरा चुके हैं, दोनो ही नायकों की फिल्‍म हिट तो जरूर हुई थी लेकिन थिएटर वॉर के चलते दोनों का आर्थिक नुकसान भी हुआ बताया जाता है और ऐसा शाहरुख बिल्‍कुल नहीं चाहते। ‘बॉजीराव-मस्‍तानी’ बनाम ‘दिलवाले’ को लेकर बॉक्‍सऑफिस पर जो टकराव हुआ था उससे भी शाहरुख को नुकसान उठाना पड़ा था और यही वह सबसे खास बात है जिसके चलते शाहरुख किसी भी प्रकार का खतरा फिल्‍म ‘रईस’ के साथ नहीं उठाना चाहते।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन