1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर ‘रईस’ के लिए शाहरुख क्‍यों खोज रहे हैं सोलो डेट, किस बात का है डर?

आखिर ‘रईस’ के लिए शाहरुख क्‍यों खोज रहे हैं सोलो डेट, किस बात का है डर?

 Written By: Rajesh Yadav
 Published : May 05, 2016 06:53 pm IST,  Updated : May 05, 2016 07:56 pm IST

शाहरुख खान और फिल्‍म निर्माता फरहान अख्‍तर और रितेश सिधवानी अपनी फिल्‍म ‘रईस’ के लिए भले ही 26 जनवरी 2017 को रिलीज करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

shah
shah

शाहरुख के सुपरस्‍टारडम के लिए जरूरी है एक बड़ी हिट?

बॉलीवुड  के साथ ही आम दर्शकों के बीच इस बात को लेकर चर्चा आम हो चली है कि क्‍या सलमान खान ने शाहरुख के सुपरस्‍टार तमगे को झटका दे दिया है या आज भी बॉक्‍स ऑफिस का रियल किंग शाहरुख खान ही है? अगर ‘सुल्‍तान’ भी ईद पर सलमान की अन्‍य फिल्‍मों की तरह बड़ी हिट साबित होती है तो यह सवाल और भी स्‍पीड पकड़ेगा और ऐसे में शाहरुख पर सलमान खान और अन्‍य हीरों से बड़ी हिट देने का दबाव पड़ेगा। शाहरुख की ‘दिलवाले’ और ‘फैन’ बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही कुछ कमाल दिखाने में नाकामयाब रही है ऐसे में ‘रईस’ का बॉक्‍स ऑफिस पर हिट होना शाहरुख के लिए नाक का सवाल बन गया है। शाहरुख को बॉक्‍स ऑफिस की बेहतर समझ वाला स्‍टार माना जाता है और उन्‍होंने फिल्‍म बिजनेस को नया मुकाम भी दिया है और वह किसी भी प्रकार के थिएटर वॉर में पड़कर अपनी फिल्‍म का नुकसान नहीं करना चाहते।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन