1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर ‘रईस’ के लिए शाहरुख क्‍यों खोज रहे हैं सोलो डेट, किस बात का है डर?

आखिर ‘रईस’ के लिए शाहरुख क्‍यों खोज रहे हैं सोलो डेट, किस बात का है डर?

 Written By: Rajesh Yadav
 Published : May 05, 2016 06:53 pm IST,  Updated : May 05, 2016 07:56 pm IST

शाहरुख खान और फिल्‍म निर्माता फरहान अख्‍तर और रितेश सिधवानी अपनी फिल्‍म ‘रईस’ के लिए भले ही 26 जनवरी 2017 को रिलीज करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: बॉलीवुड में बादशाह और किंग खान के नाम से पहचान रखने वाले शाहरुख खान और फिल्‍म निर्माता फरहान अख्‍तर और रितेश सिधवानी अपनी फिल्‍म ‘रईस’ के लिए भले ही 26 जनवरी 2017 को रिलीज करने की आधिकारिक घोषणा कर दी हो लेकिन फिल्‍म की रिलीज डेट पर अभी भी संशय के बादल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस डेट से भी शाहरुख खान बेहद खुश नहीं है और फिल्‍म के लिए सोलो डेट की तलाश कर रहे हैं जब इसे बॉक्‍सऑफिस पर बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा सके। दरअसल 26 जनवरी 2017 को शाहरुख की ‘रईस’ के अलावा रितिक रोशन की ‘काबिल’ और अजय देवगन की ‘बादशाहो’ भी रिलीज हो रही है।

इसे भी पढ़े:- … तो क्‍या इसलिए शाहरुख खान ने ‘रईस’ की रिलीज डेट 2017 की ?

सलमान से भिड़त तो टल गई अब शाहरुख का सामना रितिक और अजय से!

ईद पर सलमान की ‘सुल्‍तान’ और रजनीकांत की ‘कबाली’ की भिड़त से अपने आप को दूर करते हुए शाहरुख ने 26 जनवरी 2017 की रिलीज डेट चुनी हैं,लेकिन यहां भी शाहरुख को बॉक्‍स ऑफिस पर दूसरी बड़ी फिल्‍मों का टकराव का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल 26 जनवरी 2017 को शाहरुख की ‘रईस’ के साथ अजय देवगन की ‘बादशाहो’ और राकेश रोशन के निर्देशन में बनीं और ऋतिक रोशन के अभिनय से सजीं फिल्‍म ‘काबिल’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में शाहरुख ‘रईस’ को इस दिन बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज कर बड़ा टकराव नहीं चाहते हैं और बॉलीवुड सूत्रों का कहना है कि शाहरुख की टीम एक सोलो डेट खोज रही है जब रईस को बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज किया जा सके।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन