1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ..और ऐसे वायरल हुई शाहरुख की ये वाली सेल्फी

..और ऐसे वायरल हुई शाहरुख की ये वाली सेल्फी

 Published : Apr 22, 2015 05:32 pm IST,  Updated : Apr 22, 2015 07:11 pm IST

नई दिल्ली- किंग खान शाहरुख की फैन फॉलोंइंग का कोई सानी नहीं है चाहे वो सोशल मीडिया पर हो या नॉन सोशल मीडिया। आम दर्शकों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय कलाकार भी शाहरुख के दिवाने हैं ।

शाहरुख की ये वाली...- India TV Hindi
शाहरुख की ये वाली सेल्फी क्यों हुई वायरल?

नई दिल्ली- किंग खान शाहरुख की फैन फॉलोंइंग का कोई सानी नहीं है चाहे वो सोशल मीडिया पर हो या नॉन सोशल मीडिया। आम दर्शकों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय कलाकार भी शाहरुख के दिवाने हैं । और उसी फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं अंतर्राष्ट्रीय रॉक बैंड 'वन डिरेक्शन' के पूर्व सदस्य जियान मलिक जो बॉलिवुड के सुपरस्टार से लंदन में 'पांचवें एनुअल एशियन अवॉर्ड' फंक्शन में मिले।

शाहरूख ने जियान के साथ एक सेल्फी ली और अपने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म पर शेयर कर दिया। शाहरुख ने फोटो के साथ ट्वीट किया, ‘‘यह बच्चा बहुत होनहार है। अल्लाह उसे नूर बक्शे। एशियन अवॉर्ड में रात्रिभोज के दौरान।’’

कमाल की बात ये है कि ये तस्वीर ट्विटर पर वॉयरल हो गई है और शाहरूख की अब तक की सबसे ज्यादा रीट्वीट और फेवरेट वाली फोटो बन गई है।

इस फोटो को ट्विटर पर अब तक 1,07,604 बार रीट्वीट किया जा चुका है जबकि 1,50,032 लोगों ने इसे पसंद (फेवरेट) किया है।

'पांचवें एनुअल एशियन अवॉर्ड' फंक्शन में इन दोनों हस्तियों को सम्मानित किया गया था। जियान मलिक भी काफी लोकप्रिय है और दुनिया भर में लोग इनके गीतों के दीवाने है। ऐसे में शाहरुख और जियान का एक फोटो में देखना एक तरह का कांबो ही है।

बहरहाल शाहरूख अपनी अगली फिल्म 'फैन' की शूटिंग में व्यस्त है जिनमें उनके साथ वानी कपूर दिखेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन