1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत जल्द ही अपने सपनों के घर में होंगे शिफ्ट, देखें तस्वीरें

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत जल्द ही अपने सपनों के घर में होंगे शिफ्ट, देखें तस्वीरें

 Published : Aug 29, 2019 10:46 am IST,  Updated : Aug 29, 2019 10:50 am IST

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बच्चों के साथ जल्द ही अपने सपनों के घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। शाहिद इस घर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।

shahid kapoor with his family- India TV Hindi
shahid kapoor with his family Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही अपने नए घर में जाने वाले हैं। अपने सपनों का घर बनाते हुए शाहिद कपूर और मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर करते रहते थे। उन्होंने गौरी खान के साथ भी फोटोज शेयर की थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी खान शाहिद-मीरा के घर को डेकोरेट करने वाली हैं। तीनों को गौरी खान स्टूडियों में देखा गया था।

शाहिद कपूर का नया घर वर्ली में है। वहां शिफ्ट होने के बाद दीपिका-रणवीर, विराट-अनुष्का जैसे कई बॉलीवुड सितारों उनके पड़ोसी बन जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मीशा के 2 साल के होने के बाद शाहिद और मीरा बड़े घर में शिफ्ट होने की सोच रहे थे। ज़ैन के जन्म के बाद शाहिद और मीरा ने नए घर में शिफ्ट होने की अनाउंसमेंट कर दी थी। शाहिद ऐसा घर देख रहे थे जहां उनका परिवार आराम से रह सके। 8000 square-feet में बने अपार्टमेंट में शाहिद इस साल के आखिरी तक शिफ्ट हो सकते हैं।

शाहिद कपूर के नए घर में जिम, स्पा, स्मीमिंग पूल और बहुत बड़ा लिविंग एरिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर ने यह घर 56 करोड़ में खरीदा है।

कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने कहा था कि वह और मीरा चाहते हैं कि वह अपने बच्चों को सुरक्षित जगह में रखें। उन्होंने कहा- हमने जो नया घर बुक किया है उसमें गार्डन, जिम सभी हैं। हम मीशा के लिए सुरक्षित जगह चाहते हैं जहां वह बाकि बच्चों के साथ खेल सके।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने हालांकि अभी तक नए घर के प्रोग्रेस के बारे में नहीं बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के आखिरी तक नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। यह शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Also Read:

जान्हवी कपूर की फिल्म Gunjan Saxena -The Kargil Girl के पोस्टर हुए लॉन्च, 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी मूवी

एक्ट्रेस नलिनी नेगी ने रूममेट प्रीति राणा और उसकी मां के खिलाफ बेरहमी से पीटने का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई FIR

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन