1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, उनकी इस फिल्म में नहीं होंगी कैटरीना कैफ

शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, उनकी इस फिल्म में नहीं होंगी कैटरीना कैफ

 Published : Nov 14, 2017 02:06 pm IST,  Updated : Nov 14, 2017 02:06 pm IST

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इसके बाद वह आगामी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले ही उनकी इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था। हालांकि इसमें कहीं भी शाहिद की कोई झलक नहीं...

shahid katrina- India TV Hindi
shahid katrina

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इसके बाद वह आगामी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले ही उनकी इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था। हालांकि इसमें कहीं भी शाहिद की कोई झलक नहीं नजर आई। अब खबर आई है कि इस फिल्म के लिए अब तक किसी भी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया है। दरअसल हाल ही में खबरें आई थीं कि कैटरीना कैफ ने निर्देशक श्री नारायण सिंह से फिल्म के सिलसिले में मुलाकात की और फिल्म के लिए हांमी भर दी है।

कैटरीना के फिल्म में होने के सवाल पर शाहिद ने कहा, “फिल्म के लिए अभी किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया है। इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने के बाद, आपको इसकी जानकारी दी जाएगी।“ खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर एक वकील का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

अभिनेता ने ‘जीक्यू फैशन नाइट्स’ के दौरान यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए, यह बयान दिया। पत्नी मीरा राजपूत के उन्हें फैशन के बारे में सलाह देने के सवाल पर शाहिद ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘क्या कोई ऐसा क्षेत्र है, जहां पत्नी सलाह नहीं देती? पत्नी सब चीजों में शामिल रहती हैं। हम जीवन भर के साथी हैं और एक-दूसरे को हर चीज पर सलाह देते हैं।’’

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन