1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' में होगा ऐसा लुक, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' में होगा ऐसा लुक, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

 Published : Nov 22, 2018 12:33 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 12:33 pm IST

शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' में उनके लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Shahid kapoor- India TV Hindi
Shahid kapoor Image Source : IMAGE SOURCE/YOGEN SHAH

इन दिनों शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' की तैयारियों में लगे हुए हैं। 'कबीर सिंह' फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में शाहिद एक्टर विजय देवरकोंडा का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में शाहिद एक शराबी डॉक्टर बने हैं। शाहिद के साथ कियारा आ़डवाणी भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में शाहिद का लुक कैसा होने वाला है इसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

फोटोज में शाहिद शर्टलेस, दाढ़ी बढ़ी हुई और चप्पल पहने हुए नजर आ रहे हैं। शाहिद के इस लुक को देखकर उनकों पहचानना मुश्किल हो रहा है। शाहिद की यह फोटो उनके फैन पेज से शेयर की गई है।

shahid kapoor
shahid kapoor

shahid kapoor
shahid kapoor

फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में विजय देवराकोंडा का बढ़ी हुई दाढ़ी वाला लुक होने की वजह से शाहिद भी दाढ़ी बढ़ा रहे हैं। दाढ़ी के साथ शाहिद ने अपनी फिजीक में भी काफी बदलाव किया है। फोटोज में शाहिद की बॉडी मस्कुलर नजर आ रही है।

टाइम्स से बातचीत के दौरान विजय देवराकोंडा ने कहा था कि- मैं फिल्म का हिंदी और तमिल दोनों वर्जन देखने के लिए काफी उत्साहित हूं। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि सेम कहानी के साथ शाहिद क्या करेंगे।  

यह फिल्म अगले साल 21 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन और कहानी दोनों ही संदीप वांगा कर रहे हैं। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की कहानी प्यार में धोखा खाए गुस्सैल शराबी की है। आपको बता दें कि यह फिल्म यूथ को काफी पसंद आई थी। फिल्म 'कबीर सिंह' का बजट भी अच्छा खासा है। अब देखना ये होगा कि यह फिल्म भी 'अर्जुन रेड्डी' की तरह बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा पाती है कि नहीं। 

Also Read:

Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception Highlights: ऐसा रहा दीपिका-रणवीर का वेडिंग रिसेप्शन

दीपिका के इस खास हेयरस्टाइल के पीछे है इनका हाथ, जानते हैं किसने किया था एक्ट्रेस को तैयार?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन