1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jersey Trailer Out: क्रिकेट फील्ड में जमकर बैटिंग करते दिखे शाहिद कपूर, सपने और फर्ज के बीच की दमदार कहानी

Jersey Trailer Out: क्रिकेट फील्ड में जमकर बैटिंग करते दिखे शाहिद कपूर, सपने और फर्ज के बीच की दमदार कहानी

 Published : Nov 23, 2021 06:22 pm IST,  Updated : Nov 23, 2021 08:15 pm IST

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

 Jersey Trailer- India TV Hindi
 Jersey Trailer Image Source : YOU TUBE

Highlights

  • शाहिद कपूर की फिल्म Jersey का Trailer रिलीज
  • मृणाल ठाकुर संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
  • इसी साल 31 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर क्रिकेट के मैदान में दमदार बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। 2 मिनट 53 सेकेंड के ट्रेलर में शाहिद कपूर सपने और फर्ज के बीच जूझते नजर आ रहे हैं। 

Jersey Film: शाहिद कपूर की फिल्म के ऑल इंडिया थिएट्रिकल राइट्स बालाजी टेलीफिल्म्स और पेन मरुधर ने लिए

फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर अपने रियल लाइफ पिता पंकज कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे तो वहीं मृणाल ठाकुर के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री भी नजर आई। ट्रेलर में जहां एक ओर शाहिद कपूर क्रिकेट फील्ड में दमदार बैटिंग करते दिखे तो वहीं दूसरी ओर एक पिता के तौर पर अपने बच्चे की इच्छाओं को पूरा करने के लिए भी तत्पर दिखे। 

हो सकता है कि आपको इस फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर को देखकर 'कबीर सिंह' फिल्म की याद आ जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार आपको इस फिल्म में 'कबीर सिंह' वाले लुक का एहसास होगा। 

'जर्सी' फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी ने किया है, जिन्होंने मूल तेलुगु जर्सी का भी निर्देशन किया है। ये फिल्म इसी साल 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन