1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर को पत्नी मीरा की ये बात है सबसे ज्यादा पसंद

शाहिद कपूर को पत्नी मीरा की ये बात है सबसे ज्यादा पसंद

 Published : Nov 20, 2019 07:55 am IST,  Updated : Nov 20, 2019 07:55 am IST

बॉलीवुड एक्टर शहिद कपूर ने बताया पत्नी मीरा के बारे में क्या चीज सबसे ज्यादा पसंद है।

shahid kapoor mira kapoor- India TV Hindi
शाहिद कपूर मीरा राजपूत

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपू की शादी को 4 साल हो चुके हैं। मीरा बेशक बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है। शाहिद कपूर ने बताया - शादी के पहले दिन से ही वह जानते थे मीरा का बॉलीवुड से कोई कनेक्शन ना होने का बावजूद वह उनसे अलग नहीं लगेंगे। इसके साथ ही शाहिद ने मीरा की सबसे खास बात के बारे में बताया।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शाहिद ने कहा- शादी की रस्मों के बाद जब हम फोटो क्लिक कराने के लिए बाहर गए मुझे तब ही एहसास हो गया था। मुझे याद है जब हमने एक-दूसरे को देखा तब लगा उनकी एक अलग पहचान है। बाद में जब हम मुंबई आए और फ्रेंड्स के लिए पार्टी रखी, इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल थे। मीरा उनके साथ बहुत सहज थी।

मीरा की बेस्ट चीज के बारे में बात करते हु शाहिद ने कहा- मीरा को बदलने और एडजस्ट होने की जरुरत नहीं है। वो जैसी हैं लोग उन्हें वैसे ही पसंद करते हैं। वह किसी और की तरह बनने की कोशिश नहीं करती हैं जो उनके बारे में सबसे खास बात है। मैं हमेशा से जानता था वह अपनी जगह खुद ढूंढ लेंगी और एक अलग पर्सनालिटी बनेंगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर तमील फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। उनके साथ मृणाल ठाकुर अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन