1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पद्मावती’ के सेट पर लगी आग को लेकर बोले शाहिद कपूर

‘पद्मावती’ के सेट पर लगी आग को लेकर बोले शाहिद कपूर

 Published : Mar 16, 2017 02:17 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 02:17 pm IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर काफी विवाद चल रहा है। कोल्हापुर में चल रही फिल्म की शूटिंग के सेट को आग में पूरी तरह से जला दिया गया था। इसे लेकर अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि...

shahid padmavati- India TV Hindi
shahid padmavati

मुंबई: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर काफी विवाद चल रहा है। हाल ही में एक बार फिर उनकी सेट को तेहस-नेहस कर दिया गया है। कोल्हापुर में चल रही फिल्म की शूटिंग के सेट को आग में पूरी तरह से जला दिया गया था। इसे लेकर अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि कोल्हापुर जिले में उनकी आगामी फिल्म ’पद्मावती’ के सेट पर मचाया गया उपद्रव दुर्भाग्यपूर्ण है। कोल्हापुर के म्हसाई पठार में संजय लीला भंसाली की फिल्म के सेट पर अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं।

पुलिस ने बताया कि लगभग 20 अज्ञात लोगों ने फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार किए गए पोशाकों और फिल्म में दिखाए जाने वाले घोड़ों के लिए रखे गए चारों को जला दिया। शाहिद ने बुधवार रात को एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, “मैं इस बात से अवगत हूं कि वहां कुछ हंगामा हुआ है। मुझे पता है कि कुछ पोशाकों को जला दिया गया है। जहां तक मुझे जानकारी है वहां मौजूद हर व्यक्ति सुरक्षित है और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। शूटिंग समाप्त हो चुकी है और टीम वापस आ रही है।“

उन्होंने कहा, “मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि यह काम किसने किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दूसरी बार इस तरह की घटना घटी है। जब कुछ और जानकारी मिलेगी तब प्रोडक्शन हाउस इस पर प्रतिक्रिया देगा। जब यह घटना हुई तब वहां कोई भी मुख्य कलाकार मौजूद नहीं था।“ महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री दीपक केसारकर ने कल बताया कि घटना के बाद फिल्म की टीम को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। बता दें कि इस वर्ष जनवरी में, जयपुर के जयगढ़ किले में एक राजपूत समुदाय के एक समूह, करणी सेना के कुछ सदस्यों ने भंसाली पर हमला किया था और फिल्म की शूटिंग रूकवा दी थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन