1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर स्टारर 'कबीर सिंह' के एक सदस्य की मसूरी में मौत, पढ़ें डिटेल्स

शाहिद कपूर स्टारर 'कबीर सिंह' के एक सदस्य की मसूरी में मौत, पढ़ें डिटेल्स

 Published : Jan 25, 2019 04:08 pm IST,  Updated : Jan 25, 2019 04:08 pm IST

'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग मसूरी में चल रही है, लेकिन इसी बीच एक दुखद घटना घट गई।

Shahid Kapoor starrer Kabir Singh crew member dies in Mussoorie- India TV Hindi
Shahid Kapoor starrer Kabir Singh crew member dies in Mussoorie Image Source : INSTAGRAM

'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग मसूरी में चल रही है, लेकिन इसी बीच एक दुखद घटना घट गई। दरअसल, फिल्म से जुड़े एक शख्स की मौत हो गई। फिल्म प्रोड्यूसर्स ने मृतक के परिवार को सहयोग की पेशकश की है। उत्तर प्रदेश निवासी राम कुमार (35) की एक पांच-सितारा होटल में एक दुर्घटना में मौत हो गई, जहां फिल्म की यूनिट रुकी हुई थी। यह घटना गुरुवार को शूटिंग शुरू होने से पहले हुई।

कुमार स्थानीय क्रू का एक सदस्य था और फिल्म यूनिट के साथ जनरेटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। वह जनरेटर में पानी का स्तर देख रहा था, तभी उसका मफलर जनरेटर के पंखे में फंस गया और मफलर के साथ वह भी उसी में खिंचा गया। कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं।

उसे तत्काल देहरादून में एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। कुमार के परिवार में तीन भाई और एक बहन है।

फिल्म की निर्माता कंपनियों -'सिने1 स्टूडियोज' और 'टी-सीरीज' ने एक संयुक्त बयान में कहा, "उनके निधन से हमें बहुत दुख हुआ है। राम कुमार के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हम उनके परिवार को मदद की पेशकश कर रहे हैं।"

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने कुछ इस तरह मनाई बेटी मीशा की प्ले डेट

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने इस अंदाज में मनाई थी हल्दी सेरेमनी, अब तस्वीरें आईं सामने

सलमान खान की 'भारत' का टीजर रिलीज, मर्चेंट नेवी ऑफिसर से लेकर रेट्रो लुक में आएं हैं नजर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन