1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने फिल्म 'जर्सी' का उत्तराखंड शेड्यूल पूरा किया

शाहिद कपूर ने फिल्म 'जर्सी' का उत्तराखंड शेड्यूल पूरा किया

 Written By: IANS
 Published : Oct 18, 2020 11:16 pm IST,  Updated : Oct 18, 2020 11:16 pm IST

अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद दिया।

Shahid Kapoor- India TV Hindi
Shahid Kapoor Image Source : INSTAGRAM/SHAHID KAPOOR

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर ने अपनी आगामी फिल्म 'जर्सी' के उत्तराखंड शेड्यूल को पूरा कर लिया है। अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट से उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद दिया।

शाहिद कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जर्सी का एक और शेड्यूल खत्म हो गया है। मैं उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद देना चाहता हूं जो उन्होंने हमें राज्य के कई खूबसूरत स्थानों में अपनी फिल्म के शेड्यूल को सुरक्षित रूप से शूट करने दिया और हमनें इसे सफल तरीके से पूरा कर लिया है।"

मृणाल ठाकुर ने राज्य सरकार आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "राज्य के कई खूबसूरत स्थानों में फिल्म के शेड्यूल को सुरक्षित रूप से शूट करने और इसे सफल तरीके से पूरा करने के लिए उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद देता हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन