1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कामयाब' में शाहरुख खान नहीं आएंगे नजर: संजय मिश्रा

'कामयाब' में शाहरुख खान नहीं आएंगे नजर: संजय मिश्रा

 Published : Feb 20, 2020 07:44 am IST,  Updated : Feb 20, 2020 07:44 am IST

संजय मिश्रा ने अफवाहों को नकारते हुए स्पष्ट किया कि सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म 'कामयाब' से जुड़े हुए जरूर हैं, मगर अभिनेता के तौर पर नहीं।

shah rukh khan and sanjay mishra- India TV Hindi
शाहरुख खान और संजय मिश्रा

अभिनेता संजय मिश्रा ने अफवाहों को नकारते हुए स्पष्ट किया कि सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म 'कामयाब' से जुड़े हुए जरूर हैं, मगर अभिनेता के तौर पर नहीं। दरअसल, शाहरुख ने जैसे ही कहा कि वह 'कामयाब' से जुड़ गए हैं, उनके प्रशंसकों ने अफवाह फैला दी कि शाहरुख इसमें एक खास किरदार निभाने को राजी हो गए हैं।

संजय मिश्रा ने कहा, "शाहरुख इस तरह के सिनेमा को सपोर्ट और प्रमोट कर रहे हैं, यह देखकर मैं बहुत खुश हूं और मेरे पास उनकी तारीफ के लिए कोई शब्द नहीं बच गया है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल हुई थी। इसमें शाहरुख ने कोई किरदार नहीं निभाया है, बल्कि वह एक प्रजेंटर के तौर पर इसकी मदद कर रहे हैं।"

आपको बता दें शाहरुख खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के तले बनी है। कामयाब में संजय मिश्रा एक ऐसे एक्टर का किरदार निभाते नजर आए हैं जो अपनी 500वीं फिल्म के लिए अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान ने इस समय एक्टिंग से दूरी बनाई हुई है। वह इस समय फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं। शाहरुख आखिरी बार अनुष्का और कटरीना कैफ के साथ जीरो में नजर आए थे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन