1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ..इस वजह से दीपिका पादुकोण को कॉल करना भूल गए शाहरुख खान

..इस वजह से दीपिका पादुकोण को कॉल करना भूल गए शाहरुख खान

 Published : Oct 01, 2019 08:12 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 08:13 pm IST

शाहरुख ने किया था दीपिका से  वादा लेकिन फिर क्यों तोड़ दिया?

..इस वजह से दीपिका...- India TV Hindi
..इस वजह से दीपिका पादुकोण को कॉल करना भूल गए शाहरुख खान Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान एक खास काम में इस कदर व्यस्त हो गए कि वह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कॉल करना भूल गए। इसके बाद दीपिका को सोशल मीडिया ट्वीट कर शाहरुख को इस बात की याद दिलानी पड़ी। शाहरुख ने सोमवार को ट्विटर पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की और इसके साथ लिखा, "पूरी रात अपनी लाइब्रेरी की सफाई की। थोड़ा सा जर्जर, किताबों की महक, धूल और खुशियां..।"

इस पर दीपिका ने तुरंत लिखा, "हैलो! आप मुझे कॉल करने वाले थे!"

दीपिका और शाहरुख खान एकसाथ रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म खूब पसंद की गई थी। दीपिका पादुकोण जल्द ही पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी। वहीं शाहरुख खान ने फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक लिया है।

इनपुट- आईएनएस

Also Read:

जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के पोस्टर्स हुए रिलीज, अगले साल 2 अक्टूबर को होगी रिलीज

समीरा रेड्डी 2 महीने की बेटी के साथ चढ़ी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी पर, शेयर की वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन