1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समीरा रेड्डी 2 महीने की बेटी के साथ चढ़ी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी पर, शेयर की वीडियो

समीरा रेड्डी 2 महीने की बेटी के साथ चढ़ी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी पर, शेयर की वीडियो

 Published : Oct 01, 2019 08:25 am IST,  Updated : Oct 01, 2019 08:26 am IST

समीरा रेड्डी अपनी 2 महीने की बेटी के साथ कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ी हैं। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Sameera Reddy- India TV Hindi
Sameera Reddy Image Source : INSTAGRAM

समीरा रेड्डी दो महीने पहले ही एक बच्ची की मां बनी हैं। समीरा को मां बने 2 महीने ही हुए हैं और उन्होंने एक चौंकाने वाला काम कर दिया है। समीरा अपनी बेटी के साथ कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ी हैं। समीरा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दी है।

समीरा रेड्डी बेटी के साथ कर्नाटक की सबसे ऊंची मुल्यानागिरी पर गई हैं। समीरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैंने बेटी नायरा के साथ मुल्यानागिरी चोटी पर चढ़ने की कोशिश की। मैं बीच रास्ते में रुक गई थी क्योंकि मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 6,300 फीट की ऊचाई...ये कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी है। बहुत सारी हाल ही में बनी मां के मैसेज आ रहे हैं कि वह ट्रेवल करने के लिए प्रेरित हो रही हैं। मेरी स्टोरी को पॉजिटिव रिस्पांस मिलने से बहुत खुश हूं। बच्चे के जन्म के बाद थका हुआ महसूस करना आसान है लेकिन मैंने खुद को ऐसा महसूस ना करने का निश्चय किया है। जब बच्ची को भूख लगती है वहां मैं उसे भी पूरा ध्यान करती हूं।

शेयर किए वीडियो में समीरा रेड्डी कर्नाटक की इस ऊंची चोटी से नजारे भी दिखा रही हैं।

बच्ची के जन्म के बाद से समीरा सोशल मीडिया पर बेटी की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी सी फोटो के साथ बेटी का नाम शेयर किया था।

Also Read:

दीपिका पादुकोण को याद आए स्कूल के दिन, शेयर किया रिपोर्ट कार्ड

राणा दग्गुबती की लेटेस्ट फोटो देख परेशान हुए फैन्स, पूछा- तबीयत ठीक है ना?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन