1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राणा दग्गुबती की लेटेस्ट फोटो देख परेशान हुए फैन्स, पूछा- तबीयत ठीक है ना?

राणा दग्गुबती की लेटेस्ट फोटो देख परेशान हुए फैन्स, पूछा- तबीयत ठीक है ना?

 Published : Oct 01, 2019 07:25 am IST,  Updated : Oct 01, 2019 08:28 am IST

राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसे देखने के बाद उनके फैन्स तबीयत के बारे में पूछ रहे हैं।

Rana Daggubati- India TV Hindi
Rana Daggubati Image Source : INSTAGRAM

बाहुबली के भल्लालदेव राणा दग्गुबाती पिछले कुछ महीनों से अपने स्वास्थ्य को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक  राणा दग्गुबाती और उनका परिवार किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए यूएस गए हुए हैं। हालांकि राणा ने इन अफवाहों से इंकार कर दिया था मगर अब उनकी लेटेस्ट फोटो देखकर फैन्स को उनकी हेल्थ की चिंता हो गई है।

राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया पर एक ब्रैंड के प्रमोशन की फोटो शेयर की थी। उस फोटो में राणा बहुत पतले लग रहे थे। कई महीनों के बाद राणा का यह पोस्ट देखर उनके फैन्स ने कमेंट में ही उनकी तबीयत का हाल पूछ लिया।

एक यूजर ने लिखा- आप बीमार क्यो लग रहे हो? वहीं दूसरे ने लिखा- आप ठीक हैं ना? बहुत पतले लग रहे हो।

Rana daggubati instagram post
Image Source : INSTAGRAMRana daggubati instagram post

Rana daggubati instagram post
Image Source : INSTAGRAMRana daggubati instagram post

आपको बता दें कुछ समय पहले राणा दग्गुबाती ने स्टेटमेंट दिया था- वह बिल्कुल ठीक और स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा- मेरे किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर अफवाह चल रही है और मैं इस बारे में सभी को सच बताते हुए थक गया हूं कि मैं ठीक और स्वस्थ हूं। मुझे लगता है मेरे स्वास्थ्य का टॉपिक पुराना हो गया है। जब मैं हैदराबाद से गया था तो लोग डर गए थे लेकिन मैं उनके प्यार और चिंता के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।

राणा दग्गुबाती अपनी ने वाली फिल्म हिरण्यकश्यप के लिए यएस गए हुए हैं। यह फिल्म बहुत ही बड़े स्केल पर बन रही हैं। 

Also Read:

Viral Video: रानू मंडल ने उदित नारायण और हिमेश रेशमिया के साथ रिकॉर्ड किया नया गाना

दीपिका पादुकोण को याद आए स्कूल के दिन, शेयर किया रिपोर्ट कार्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन