1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने शेयर की गणपति बप्पा की तस्वीर, लिखी दिल छू लेने वाली बात

शाहरुख खान ने शेयर की गणपति बप्पा की तस्वीर, लिखी दिल छू लेने वाली बात

 Published : Sep 20, 2021 07:18 am IST,  Updated : Sep 20, 2021 04:13 pm IST

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गणपति बप्पा की फोटो शेयर की है। उनका पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

shahrukh khan ganpati visarjan 2021 new instagram post wrote May Lord Ganesha blessings remain with - India TV Hindi
शाहरुख खान ने गणपति विसर्जन पर शेयर की बप्पा की तस्वीर    Image Source : INSTA: IAMSRK

गणेश उत्सव के अंतिम दिन यानि 19 सितंबर को गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। आम लोगों के साथ बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने भी गणपति बप्पा को अगले साल जल्दी वापस आने के साथ उनकी विदाई की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भगवान गणेश की प्रतिमा की फोटो शेयर की है और दिल छू लेने वाली बात लिखी है।  

शाहरुख खान ने गणपति बप्पा की मूर्ति की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा है- 'भगवान गणेश का आशीर्वाद हम सभी के साथ तब तक बना रहे, जब तक हम उन्हें अगले साल फिर से नहीं देखते… गणपति बप्पा मोरया !!!'

तमिल निर्देशक एटली ने शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म का नाम रखा 'Lion' ?

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान निर्देशक एटली की फिल्म में नज़र आएंगे। बताया जा रहा है कि इस मूवी का नाम 'लायन' (Lion) होगा। SRK इसमें दोहरी भूमिका में होंगे। इसमें दक्षिण भारत की अभिनेत्री नयनतारा नज़र आएंगी। 

शाहरुख आखिरी बार 'जीरो' फिल्म में नज़र आए थे, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। ऐसे में दर्शक बेसब्री से उनकी अपकमिंग फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने फिलहाल यश राज फिल्म्स की एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग की है, जिसका नाम ‘पठान’ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नज़र आएंगे। सुपरस्टार सलमान खान भी फिल्म में केमियो करेंगे। खबरों के मुताबिक एक सोशल कॉमेडी ड्रामा के लिए फिल्मकार राजकुमार हिरानी के साथ उनकी बातचीत चल रही है।

(PTI इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन